झारखंड के तरबेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में 10 आरोपियों को कोर्ट ने ठहराया दोषी

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों, बड़ी घटनाओं की अपडेट के लिए आप हमारे पेज वन इंडिया हिंदी को फॉलो करें। यहां आपको हर क्षेत्र की खबरों की लाइव अपडेट मिलती रहेगी।

सिर्फ एक क्लिक पर देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लिंक को रीफ्रेश करते रहिए। हिंदी ब्रेकिंग-लाइव न्यूज अपडेट-

breaking news

LIVE Feed
Jun 28, 2023, 5:23 AM IST

यूएस ने लगाए प्रतिबंध

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अफ्रीका में वैगनर समूह को वित्त पोषित करने वाली सोने की खनन गतिविधियों को बाधित करने के उद्देश्य से प्रतिबंध लगाए।
Jun 28, 2023, 3:35 AM IST

क्या बोले राजीव शुक्ला

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 के एक भी मैच पंजाब के मोहाली को नहीं मिलने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आईसीसी की मंजूरी आवश्यक होती है। यह पूरी तरह से बीसीसीआई के हाथ में नहीं है।
Jun 27, 2023, 11:36 PM IST

संजय कुमार मिश्रा को मिला अति विशिष्ट सेवा पदक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर्मी मेडिकल कोर के ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा को अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया। वह सेना के प्रतिष्ठित रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख हैं।
Jun 27, 2023, 9:27 PM IST

मणिपुर में राहत शिविर का दौरा करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी 29-30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे। वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इम्फाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।
Jun 27, 2023, 8:51 PM IST

दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी 29-30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इम्फाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
Jun 27, 2023, 7:52 PM IST

अंसारी लिंचिंग मामले में 10 आरोपी दोषी करार

झारखंड की सरायकेला अदालत ने 2019 तबरेज अंसारी लिंचिंग मामले में 10 आरोपियों को दोषी ठहराया। सभी को आईपीसी की धारा 304, 323, 341 समेत विभिन्न धाराओं के तहत कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सजा की अवधि पर सुनवाई 5 जुलाई को होगी।
Jun 27, 2023, 7:48 PM IST

रक्षा अलंकरण समारोह में विशिष्ट सेवा पुरस्कार

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-द्वितीय में निवासी द्रौपदी मुर्मू लेफ्टिनेंट जनरल सुनील पुरी गोस्वामी, लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल वेलायुधन श्रीहरि और लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत को विशिष्ट सेवा पुरस्कार दिया।
Jun 27, 2023, 7:31 PM IST

व्यापारिक जहाज से रेस्क्यू

रोमानिया के नागरिक का कामर्शियल जहाज से भारतीय तटरभक्षक बल ने रेसक्यू किया। रोमानियाई को दिल का दौरा पड़ा था। उसे भारतीय तट रक्षक एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट से एयरलिफ्ट किया गया और पोरबंदर वापस लाया गया। शख्स का को दिल का दौरा पड़ा था।
Jun 27, 2023, 7:26 PM IST

जुलाई- अगस्त के बीच राज्यों के परिषद के द्विवार्षिक चुनाव: ECI

जुलाई-अगस्त के बीच सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों की सीटें भरने के लिए राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 24 जुलाई को होंगे।
Jun 27, 2023, 6:11 PM IST

Go First की सभी फ्लाइट्स अब 30 जून तक के लिए रद्द

Go First की सभी फ्लाइट्स अब 30 जून तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। बता दें कि Go First आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है।
Jun 27, 2023, 3:46 PM IST

दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई लूट के मामले में अब तक 7 की गिरफ्तारी

दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई लूट के मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन सभी से कड़ी पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस ने 5 लाख रुपये रिकवरी भी की है।
Jun 27, 2023, 12:54 PM IST

क्रिकेट वर्ल्ड कप शेड्यूल घोषित, 8 अक्टूबर को भारत का पहला मैच

भारतीय टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल 1.भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई 2.भारत vs अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली 3.भारत vs पाक, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद 4.भारत vs बंग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे 5.भारत vs न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला 6.भारत vs इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ 7.भारत vs क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई 8.भारत vs दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता 9.भारत vs क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु
Jun 27, 2023, 12:23 PM IST

अतीक अहमद, अशरफ और असद की हत्या का केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

अतीक अहमद, अशरफ और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस संबंध में अतीक की बहन आइशा नूर ने याचिका दाखिल की है।
Jun 27, 2023, 12:07 PM IST

केरल के नए डीजीपी बने एस दर्वेश

डॉक्टर दर्वेश साहेब को केरल का नया डीजीपी नियुक्त किया गया। जबकि वी वेणु अडिशनल सेक्रेटरी ऑफ होम को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
Jun 27, 2023, 12:05 PM IST

मेरा बूथ सबसे मजबूत

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत भोपाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
Jun 27, 2023, 12:04 PM IST

यूूपी में रेप के आरोपी का घर ध्वस्त

यूपी के फतेहपुर में एक आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी। आरोपी पर रेप और हत्या का आरोप है। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और एसडीएम मौके पर मौजूद
Jun 27, 2023, 11:22 AM IST

5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में पांच वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
Jun 27, 2023, 10:13 AM IST

सोलापुर पहुंचे केसीआर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेकर राव सोलापुर स्थित श्री विठल रुक्मणी मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
Jun 27, 2023, 9:04 AM IST

असम में बंद का ऐलान

असम में कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने 12 घंटे का बराक वैली बंद काचर, करीमगंज, हेलकंडी का ऐलान किया गया है।
Jun 27, 2023, 9:02 AM IST

असम में बारिश

असम के डिब्रूगढ़ में भारी बारिश। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज दिनभर बारिश की संभावना है, बादल छाए रहेंगे।
Jun 27, 2023, 8:40 AM IST

बीएमसी कर्मचारी से मारपीट के आरोप में 4 गिरफ्तार

बीएमसी अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है- मुंबई पुलिस
Jun 27, 2023, 7:37 AM IST

यूपी के कौशांबी में वांटेंड क्रिमिनल एनकाउंटर में ढेर

यूपी के कौशांबी में पुलिस ने एक वांटेड अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया है। अपराधी की पहचान गुफरान के तौर पर हई है, उसपर हत्या, डकैती समेत कई केस दर्ज थे
Jun 27, 2023, 6:41 AM IST

उदयपुर में घर ढहने से दो लोगों की मौत

राजस्थान के उदयपुर में स्थित पुरान घर ढहने से एक 6 साल की बच्ची और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, हादसे में एक महिला घायल भी हुई है।
Jun 27, 2023, 6:33 AM IST

पाक ने अमेरिकी राजदूत को किया समन

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास के डेप्युटी चीफ ऑफ मिशन को समन किया है। पीएम मोदी और जो बाइडेन ने बयान दिया था कि पाकिस्तान इस बात को सुनिश्चित करे कि उसके इलाके को आतंकियों की जमीन के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, इसी पर पाकिस्तान ने आपत्ति जाहीर करते हुए यूएस राजदूत को समन किया है।
Jun 27, 2023, 6:13 AM IST

एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी को सुरक्षाकर्मियों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। आतंकी की पहचान अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से हथियार-गोला बारुद आदि बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Jun 27, 2023, 6:12 AM IST

दिल्ली में बारिश

देश की राजधानी में आज सुबह और बीती रात कई इलागों में बारिश देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+