अमरनाथ यात्रा के बेसकैंप पहुंचे LG मनोज सिन्हा, फ्रांस में 700 से अधिक अरेस्ट

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों, बड़ी घटनाओं की अपडेट के लिए आप हमारे पेज वन इंडिया हिंदी को फॉलो करें। यहां आपको हर क्षेत्र जुड़ी ताजा और बड़ी खबरों की लाइव अपडेट मिलती रहेगी।

सिर्फ एक क्लिक पर देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लिंक को रीफ्रेश करते रहिए। हिंदी ब्रेकिंग-लाइव न्यूज अपडेट-

breaking news

LIVE Feed
Jul 02, 2023, 10:29 PM IST
पश्चिम बंगाल

WB गवर्नर ने TMC कार्यकर्ता के परिवार को फोन किया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कोलकाता वापस जाते समय टीएमसी कार्यकर्ता जियारुल मोल्ला के परिवार से बात की। गवर्नर हाउस की तरफ से जारी वीडियो में राज्यपाल को ट्रेन में यात्रा के दौरान मोबाइल पर बात करते देखा गया। जियारुल की शनिवार रात बसंती में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राज्यपाल ने उन्हें हर तरह की सहायता और मदद का आश्वासन दिया।
Jul 02, 2023, 10:24 PM IST
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले केंद्रीय दलों का फ्लैग मार्च

पश्चिम बंगाल में आगामी आठ मई को पंचायत चुनाव होना है। इससे पहले केंद्रीय बलों ने पूर्वी मेदिनीपुर में रूट मार्च किया।
Jul 02, 2023, 10:22 PM IST

यूक्रेन के कीव पर रूस का हमला, 12 दिन बाद हुई कार्रवाई

यूक्रेन के कीव पर रूस ने फिर से हमला किया है। यूक्रेन की मिलिट्री के अधिकारी ने बताया कि 12 दिनों के बाद रूस ने कीव पर ड्रोन अटैक किया है।
Jul 02, 2023, 10:21 PM IST
मणिपुर

मणिपुर में कर्फ्यू में ढील मिलेगी, इंफाल पश्चिम जिले की जनता को राहत!

मणिपुर में कर्फ्यू में ढील मिलेगी। तीन जुलाई को इंफाल पश्चिम जिले की जनता को सुबह पांच से शाम छह बजे तक राहत मिलेगी। इस अवधि में लोग जरूरी सामान खरीद सकेंगे।
Jul 02, 2023, 10:17 PM IST
जम्मू कश्मीर

JK में वायुसेना की टीम ने दो पर्वतारोहियों को बचाया-VIDEO

पीआरओ (रक्षा) श्रीनगर ने कहा, IAF ALH Mk III हेलीकॉप्टर ने थाजिवास ग्लेशियर से दो घायल नागरिक पर्वतारोहियों को बचाया। इनमें से एक को कई फ्रैक्चर, हाइपोथर्मिया और अन्य चोटें आई थीं। फैसल वानी और जीशान मुश्ताक को ग्राउंड पार्टी ने एक दुर्गम ग्लेशियर में देखा, जहां हेलीकॉप्टर के पास कोई लैंडिंग क्षेत्र नहीं था और कम होवर ऑपरेशन का सहारा लिया गया था। पूरा ऑपरेशन एक घंटे में ख़त्म हो गया. वायु सेना स्टेशन श्रीनगर पूरे ऑपरेशन का प्रभारी था जहां से हेलीकॉप्टर लॉन्च किया गया था और ऑपरेशन को नियंत्रित किया गया था।
Jul 02, 2023, 7:57 PM IST

महाराष्ट्र पर वाम दल का बयान- असर जानने के लिए इंतजार करने की जरूरत

महाराष्ट्र पर वाम दल- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने कहा है कि महाराष्ट्र की सियासी घटना का देश की राजनीति पर असर जानने के लिए इंतजार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
Jul 02, 2023, 7:54 PM IST
महाराष्ट्र

भाजपा महाराष्ट्र में ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही: कांग्रेस अध्यक्ष

नाना पटोले महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रमुख हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार समेत कई विधायकों के भाजपा-शिवसेना के साथ जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में है। सरकार ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है। ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर डराया जा रहा है। 'ऑपरेशन लोटस' से देशभर की राजनीति को तबाह किया जा रहा है।
Jul 02, 2023, 7:49 PM IST
महाराष्ट्र

NCP नेता जयंत पाटिल का बयान- चीफ व्हिप होंगे जितेंद्र अव्हाड

NCP नेता जयंत पाटिल ने महाराष्ट्र की राजनीतिक उलटफेर के बीच कहा है कि विधानसभा में जितेंद्र आव्हाड पार्टी के चीफ व्हिप होंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्पीकर को पार्टी की तरफ से सूचना भेज दी गई है।
Jul 02, 2023, 7:43 PM IST
जम्मू कश्मीर

JK में उपराज्यपाल ने बालटाल बेस कैंप का दौरा किया

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने बालटाल में बेस कैंप का दौरा कर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। LG मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, संचार, आवास और लंगर की सुविधाओं सहित शिविर में पहुंचने वाले यात्रियों की स्थिति का जायजा लिया।
Jul 02, 2023, 7:39 PM IST
जम्मू कश्मीर

भाजपा की पूर्व सहयोगी रहीं CM महबूबा ने अजित पवार पर क्या कहा?

चार साल पहले राज्य रहे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के सहयोग वाली सरकार में मुख्यमंत्री रहीं महबूबा मुफ्ती ने अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के इस घटनाक्रम की निंदा करने के लिए कोई शब्द ही नहीं हैं। पूर्व सहयोगी रहीं CM महबूबा की सरकार बीजेपी के समर्थन वापस लेने पर गिर गई थी। इसके बाद अगस्त, 2019 में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।
Jul 02, 2023, 7:36 PM IST

फ्रांस में हिंसा: अब तक 719 लोग सलाखों के पीछे

फ़्रांस में आगजनी और विरोध-प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। रात भर हुए दंगों के मामले में अब तक 719 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिंसा के बाद सरकार ने रविवार को हुई कार्रवाई की जानकारी दी।
Jul 02, 2023, 7:25 PM IST
महाराष्ट्र

PM मोदी ने गलत आरोप लगाए, NCP के खिलाफ जांच एजेंसियों का इस्तेमाल: शरद पवार

शरद पवार ने अजित पवार के साथ NDA का समर्थन करने गए राकांपा विधायकों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने करप्शन और सिंचाई घोटाले को लेकर एनसीपी पर आरोप लगाए। आज साबित हो गया कि PM मोदी ने गलत आरोप लगाए।
Jul 02, 2023, 7:21 PM IST
मणिपुर

CM बीरेन सिंह हालात की समीक्षा करने ग्राउंड पर उतरे

मणिपुर में हिंसा की खबरों और अशांति से तनाव के बीच आज मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ग्राउंड पर उतरे। उन्होंने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हालात की समीक्षा की। वीडियो मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की तरफ से जारी किया गया है।
Jul 02, 2023, 7:18 PM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के उलटफेर पर कांग्रेस क्या बोली?

महाराष्ट्र के राजनीतिक उलटफेर पर कांग्रेस नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे अशोक चव्हाण ने कहा, इस बदलाव का कांग्रेस पर कोई असर नहीं होगा। कांग्रेस विपक्ष में है। एनसीपी और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ उनका गठबंधन अभी भी बना हुआ है।
Jul 02, 2023, 4:30 PM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की सियासी हलचल पर राज ठाकरे क्या बोले?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) सुप्रीमो राज ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायकों के भाजपा-शिवसेना गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने पर फिल्मी अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, आज फिल्म 'थ्रोन ऑफ महाराष्ट्र' के आखिरी सीन में 'दिगु टिपनिस' हुआ।
Jul 02, 2023, 2:53 PM IST
कर्णाटक

कर्नाटक: BJP कल तय करेगी विधानसभा नेता प्रतिपक्ष का नाम

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भाजपा विपक्षी पार्टी है। हालांकि, चुनाव के नतीजों का ऐलान होने के बाद भी भाजपा ने विधानसभा में अभी तक नेता प्रतिपक्ष को नहीं चुना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, BJP कल सोमवार को नाम तय करेगी।
Jul 02, 2023, 2:39 PM IST

फ्रांस में मेयर के घर पर हमला, परिवार ने कहा- हत्या का प्रयास

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस में जारी अशांति के बीच, पेरिस उपनगर के मेयर के घर हमले की रिपोर्ट सामने आई है। मेयर ने कहा कि उनके घर पर रविवार सुबह हमला किया गया। उन्होंने इस घटना को अपने परिवार पर "हत्या का प्रयास" बताया। मेयर के अनुसार, "रात के 1:30 बजे, लोगों ने मेरे घर को जलाने के लिए मेरे आवास पर अपनी कार चढ़ा दी। घर के अंदर मेरी पत्नी और मेरे दो छोटे बच्चे सोए हुए थे।
Jul 02, 2023, 2:07 PM IST
महाराष्ट्र

मुंबई में सियासी हलचल के संकेत, 18 NCP विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार

मुंबई में सियासी हलचल के संकेत हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 18 विधायकों के साथ पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार राजभवन पहुंचे हैं। बता दें कि एनसीपी में नेतृत्व परिवर्तन के बीच शरद पवार की पार्टी के नेताओं की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Jul 02, 2023, 1:41 PM IST
महाराष्ट्र

फड़णवीस के घर हो रही है बैठक

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के मुंबई आवास में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक चल रही है, जिसमें दिग्गज नेता मौजूद हैं।
Jul 02, 2023, 1:40 PM IST
उत्तराखंड

'हम इसमें कुछ भी बदलाव नहीं करने जा रहे'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 'UCC का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 44 में किया गया है, हम इसमें कुछ भी बदलाव नहीं करने जा रहे हैं।'
Jul 02, 2023, 1:17 PM IST
दिल्ली

राज्यसभा की बैठक

राष्ट्रपति मुर्मू ने मानसून सत्र के लिए 20 जुलाई से बुलाई राज्यसभा की बैठक।
Jul 02, 2023, 1:01 PM IST
महाराष्ट्र

पार्टी के दिग्गज नेता एकत्र हुए

एनसीपी नेता अजीत पवार के निवास स्थान पर पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई गई है, जहां पार्टी के दिग्गज नेता एकत्र हुए हैं।
पार्टी के दिग्गज नेता एकत्र हुए
Jul 02, 2023, 12:35 PM IST
महाराष्ट्र

14 साल के बच्चे की मौत

मुंबई के अंधेरी इलाके में 14 साल के बच्चे की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, मचा हड़कंप।
Jul 02, 2023, 12:06 PM IST

'BSP यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में नहीं', मायावती का बड़ा बयान

बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि वह यूनिफॉर्म सिविल कोड विरोध नहीं करेंगी।
Jul 02, 2023, 11:22 AM IST

अमित शाह ने साबरमती रिवरफ्रंट पर "अक्षर नदी क्रूज" का किया उद्घाटन

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर "अक्षर नदी क्रूज" का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।
Jul 02, 2023, 11:21 AM IST

अमरनाथ मंदिर में आज की गई आरती

जम्मू-कश्मीर में आज सुबह श्री अमरनाथ मंदिर में आरती की गई।
Jul 02, 2023, 10:39 AM IST

अमित शाह आज यूपी के दौरे पर, सोनेलाल पटेल की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 जुलाई को आज यूपी के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह यहां अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ का दौरा करेंगे।
Jul 02, 2023, 9:06 AM IST

11 करोड़ की हेरोइन बरामद

असम मे एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है. इसकी लागत 11 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
Jul 02, 2023, 9:05 AM IST

रांची में भारी पुलिस बल तैनात

झारखंड के रांची स्थित हर्मू मार्केट में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात, यहां बगीती रात हिंसक वारदात हुई थी।
Jul 02, 2023, 8:17 AM IST

भजनपुरा में अतिक्रमण विरोधी अभियान

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अतिक्रमण हटाने का चल रहा अभियान, यहां अवैध मंदिर और दरगाह को हटाया जा रहा है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+