Breaking News LIVE UPDATES: दिल्ली में 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आज 19 जून है। देश-दुनिया में हर पल घट रही अहम घटनाओं से अपडेट रहने के लिए फॉलो करें वन इंडिया हिंदी। इस पेज पर खेल की दुनिया के अलावा सिनेमा जगत, बॉलीवुड-टीवी, क्राइव वर्ल्ड की खबरें एक क्लिक में मिलेंगी।

इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ परीक्षा और शिक्षा जगत की तमाम खबरों के लिए भी लगातार फॉलो करें वन इंडिया हिंदी ब्रेकिंग-लाइव न्यूज अपडेट-

Breaking News

पल-पल की अपडेट के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें-

LIVE Feed
Jun 20, 2023, 5:15 AM IST

10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में आरोपी ने एक मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनयाा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीमें घटित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 10 साल की बच्ची की स्थित अब ठीक है।
Jun 20, 2023, 12:54 AM IST

छत्तीसगढ़ में लगी भीषण आग, तीन की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर बाजार में भीषण आग लग गई है। कलेक्टर कोरबा संजीव कुमार झा ने कहा कि आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दस से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।
Jun 19, 2023, 11:53 PM IST

शराब की बोतलों को किया नष्ट

आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर अप्रैल 2020 से दिसंबर 2022 तक खोई हुई संपत्ति या हिरासत के सामान से संबंधित विभिन्न ब्रांडों की शराब की बोतलों की 1289 यूनिट को नष्ट कर दिया गया और उनका निपटान किया गया।
Jun 19, 2023, 9:41 PM IST

रथ यात्रा शुरू

ओडिशा: कल रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को ग्रैंड रोड स्थित रथखाला से खींचकर पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार ले जाया गया।
Jun 19, 2023, 8:53 PM IST

ममता बनर्जी ने राज्यपाल को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 20 जून को राजभवन में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह पर आपत्ति जताते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखा है।
Jun 19, 2023, 8:50 PM IST

पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी पूरी

वाशिंगटन डीसी: 20 जून से 24 जून तक अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी का 22 जून को व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत करेंगे। साथ ही उच्च स्तरीय वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी उसी दिन अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
Jun 19, 2023, 8:48 PM IST

समान नागरिक संहिता पर बोले रक्षा मंत्री

उत्तराखंड के देहरादून में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारे संविधान के निर्देशक सिद्धांतों का हिस्सा है। इस पर विवाद क्यों चल रहा है? यह पहले से ही गोवा, मध्य प्रदेश में लागू है। मैं इस दिशा में पहल करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को बधाई देता हूं।
Jun 19, 2023, 7:46 PM IST

आदिपुरुष पर बघेल का बयान

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि क्रोनोलॉजी समझिए, पहले मर्यादा पुरुषोत्तम राम को इन्होंने धीरे-धीरे युद्धक राम बना दिया। हनुमान जी ज्ञान, भक्ति और शक्ति के प्रतीक है उनको एंग्री बर्ड बना दिया, और तीसरा क्रोनोलॉजी यह है कि जो बजरंग दल के लोग बोलते हैं वो शब्द भगवान बजरंगबली से बुलवा रहे हैं, ये इनकी क्रोनोलॉजी है। अब जब जनता इसके खिलाफ खड़ी हो गई तब यह कहते हैं इस पर बैन लगाया जाए।
Jun 19, 2023, 7:43 PM IST

बीजेपी उम्मीदवारों को मिल रही धमकी

पश्चिम बंगाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि TMC द्वारा हमारे उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव के नामांकन वापस लेने की धमकी दी जा रही है। हमारे उम्मीदवारों को कहा जा रहा है कि आप नामांकन वापस लें नहीं तो जब आप वापस आएंगे तो आपकी हत्या कर दी जाएगी...अगर TMC निष्पक्ष चुनाव चाहती है तो केंद्रीय बलों को आने से रोक क्यों रही है?
Jun 19, 2023, 7:41 PM IST

एनडीए से मिलेंगे मांझी

बिहार: पटना में जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने राज्यपाल को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने का पत्र सौंपा है। दिल्ली में, हम एनडीए के नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे।
Jun 19, 2023, 7:40 PM IST

473 लोगों का मिला वीजा

नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 21 जून से 30 जून तक पाकिस्तान में होने वाले महाराजा रणजीत सिंह की वार्षिक पुण्यतिथि में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 473 वीजा जारी किया।
Jun 19, 2023, 6:29 PM IST

सतपुड़ा भवन अग्निकांड पर अपडेट

मध्य प्रदेश: सतपुड़ा भवन अग्निकांड की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी ने आज सरकार को 287 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है।
Jun 19, 2023, 6:28 PM IST

देहरादून पहुंचे राजनाथ सिंह

उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में भाजपा के 'महा जनसंपर्क अभियान' के तहत एक बैठक में हि्ससा लिया।
Jun 19, 2023, 6:27 PM IST

ऑटो में प्रेमिका का मर्डर

महाराष्ट्र: एक 30 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने एक ऑटोरिक्शा के अंदर हत्या कर दी थी, जिसमें कपल यात्रा कर रहा था। घटना मुंबई के साकी नाका इलाके में खैरानी रोड पर हुई। आरोपी ने ऑटो में महिला से कहासुनी के बाद उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
Jun 19, 2023, 5:19 PM IST

नीतीश सरकार से समर्थन वापसी

बिहार: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापसी का अपना पत्र आज शाम राज्यपाल को सौंपेंगे, जिसकी जानकारी पार्टी के अध्यक्ष संतोष सुमन ने दी।
Jun 19, 2023, 5:16 PM IST

गीता प्रेस का फैसला, पुरस्कार स्वीकार करेगा राशि नहीं

उत्तर प्रदेश: गीता प्रेस गोरखपुर के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने कहा कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है। हम इस पुरस्कार के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। हमने किसी भी तरह का चंदा लेने से इनकार किया है, क्योंकि यह हमारा सिद्धांत है। हालांकि हम निश्चित रूप से इसके सम्मान के लिए पुरस्कार स्वीकार करेंगे।
Jun 19, 2023, 5:15 PM IST

मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा चक्रवात

मध्य प्रदेश: ग्वालियर मौसम विज्ञान केंद्र के सहायक मौसम वैज्ञानिक जयदीप शर्मा ने चक्रवात पर अपडेट देते हुए कहा कि अभी चक्रवात पूर्वी राजस्थान की ओर गति कर रहा है। अब वो धीरे-धीरे मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में अति भारी बारिश की संभावना है। हवा की गति भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। ग्वालियर अंचल और चंबल अंचल के सभी जिलों में 21 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
Jun 19, 2023, 4:18 PM IST

पूर्व IRS ऑफिसर प्रीता हरित भाजपा में शामिल

दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व नेता और आईआरएस अधिकारी रहीं प्रीता हरित बीजेपी में शामिल हो गईं। दिल्ली बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में प्रीता हरित ने बीजेपी का दामन थामा। बता दें कि साल 2019 में आगरा की लोकसभा सीट से उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ा था।
Jun 19, 2023, 4:15 PM IST

कोरबा के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग

छत्तीसगढ़: कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की चपेट में 10 से ज्यादा दुकानों आ गई है। दमकल का गाड़ी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे है। वहीं कॉम्प्लेक्स में फंसे लोगो को भी बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Jun 19, 2023, 3:23 PM IST
उत्तराखंड

चंपावत हादसे में 7 की हालत गंभीर

चंपावत पुलिस के मुताबिक कल रात 10 बजे के आसपास रीठा साहिब के दर्शन से आ रही श्रद्धालुओं की बस चंपावत से 10 किमी दूर पास पलट गई। हादसे में लगभग 25 श्रद्धालु घायल हुए, 7 की हालत गंभीर है। उन्हें हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया है।
Jun 19, 2023, 2:34 PM IST

काठमांडू में आदिपुरुष हुई बैन

काठमांडू के सिनेमाघरों से आदिपुरुष मूवी को हटा लिया गया है। इसके लिए मेयर ने आदेश जारी किया था।
Jun 19, 2023, 2:33 PM IST

तमिलनाडु में चार की मौत

कुड्डलोर जिले में हुए हादसे में अब तक चार लोगों की मौ हुई है।
Jun 19, 2023, 1:53 PM IST

नए रॉ चीफ की नियुक्ति

आईपीएस रवि सिन्हा को रॉ चीफ बनाया गया है। वो 30 जून से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Jun 19, 2023, 1:30 PM IST
तमिल नाडु

तमिलनाडु में हादसा

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के मेलपट्टमपक्कम में दो निजी बसों की टक्कर हो गई। जिसमें 70 से ज्याद लोग घायल हैं।
Jun 19, 2023, 12:43 PM IST
उत्तराखंड

UCC की तैयारी लगभग पूरी

समान नागरिक संहिता पर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबसे बात करने के बाद ड्राफ्ट की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। हमें जैसे ही ड्राफ्ट मिलेगा हम इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। हमारी अपेक्षा है कि हिन्दुस्तान के सभी राज्य इसको लागू करें।
Jun 19, 2023, 11:38 AM IST

अमेरिका में भूकंप

अमेरिका के कैलिफोर्निया की खाड़ी में भूकंप आया है। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 थी।
Jun 19, 2023, 11:12 AM IST
उत्तर प्रदेश

8 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। नीलाब्जा चौधरी को जेसीपी अपराध कानपुर कमिश्नरेट, आकाश कुलहरी को जेसीपी अपराध लखनऊ, रविशंकर छवि को डीआईजी लोक शिकायत लखनऊ, बबलू कुमार को अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर, पवन कुमार को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, अमित वर्मा को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, सुनीति को डीसीपी गौतमबुद्धनगर और श्रद्धा नरेंद्र पांडे को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया।
Jun 19, 2023, 10:16 AM IST

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को मारी गई गोली

भारत सरकार द्वारा आतंकी घोषित हरदीप सिंह निज्जर को यूनाइटेड किंगडम में गोली मार दी गई। उस पर हिंसा के कई मामले थे।
Jun 19, 2023, 9:46 AM IST
छत्तीसगढ़

हादसे में 26 घायल

रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बस के पुल से टकरा जाने से 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के घरघोड़ा के पास हुई।
Jun 19, 2023, 9:16 AM IST
हिमाचल प्रदेश

26 पर्यटक बचाए गए

भारी बारिश की वजह से करेरी झील में 26 पर्यटक फंस गए थे। एसडीआरएफ कांगड़ा और मैक्लोडगंज पुलिस ने उनको रेस्क्यू कर लिया है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+