Breaking News LIVE: दिल्ली में कांग्रेस करेगी अच्छा प्रदर्शन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा बनाएगी सरकार
Breaking News LIVE: दिल्ली चुनाव नजदीक है और राजधानी में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहे हैं। पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो चली है।
दिल्ली चुनाव के साथ-साथ देश-दुनिया के तमाम अपडेट्स चाहे मौसम हो या राजनीति, पल-पल की ताजा खबर हम आप तक पहुंचा रहे हैं। लाइव अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ...

LIVE Feed
छत्तीसगढ़: बीजापुर में एक आईईडी विस्फोट, 2 पुलिसकर्मी घायल
पुलिस ने कहा कि रविवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह विस्फोट माओवादियों ने किया है। यह घटना तब हुई जब कुटरू पुलिस स्टेशन और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की एक टीम एरिया डोमिनेशन ड्यूटी कर रही थी। घायलों का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है और घायल जवान खतरे से बाहर हैं।
उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में गिरी बस
उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी श्रीनगर जा रही बस, 4 की मौत, कई घायल
दिल्ली में कांग्रेस करेगी अच्छा प्रदर्शन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने INDIA गठबंधन पर कहा, "महागठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। आज अगर लोकसभा चुनाव होते हैं तो फिर महागठबंधन लड़ेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल से प्रयागराज में महाकुंभ 2025 प्रारंभ हो रहा है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक यानि 45 दिन का यह भव्य आयोजन कल से शुरू होगा...इस पूरे आयोजन में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे...मां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी में, संगम में स्नान करने का एक सौभाग्य प्राप्त होगा। वहां लोगों को उत्तर प्रदेश को जानने, भारत की आध्यात्मिक विरासत को संतों के माध्यम से, उनके शिविरों के माध्यम से जानने और देखने का अवसर प्राप्त होगा..."
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "...सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि निषाद समुदाय के लोगों को उचित सुविधाएं मुहैया कराई जाएं और मुफ्त नावें दी जाएं। अगर ये सरकार सुविधाएं नहीं देती हैं तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद, जैसे हमने लैपटॉप मुहैया कराए, वैसे ही उन्हें मुफ्त नावें मुहैया कराई जाएंगी..."
उन्होंने आगे कहा, "...मुझे लगता है कि दिल्ली (केंद्र सरकार) और लखनऊ (योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार) के बीच टकराव (राजनीतिक संघर्ष) चल रहा है।"
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "2020 में, मुझे लगता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को हुए थे। 19 जनवरी को, अरविंद केजरीवाल ने 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति, दिल्ली को हाई टेंशन बिजली के तारों से मुक्त करना, सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा, सरकारी स्कूल, 500 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क, महिलाओं और छात्रों के लिए मुफ्त बसें, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और यमुना नदी की सफाई और 2 करोड़ से अधिक पेड़ लगाने सहित 10 गारंटी दी थीं।"
AAP नेता का अमित शाह को चैलेंज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर राजिंदर नगर विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा, "... बेहतर होता कि वह पिछले 11 वर्षों की अपनी रिपोर्ट देते... मैं चुनौती देता हूं कि क्या उनके किसी सांसद ने एक भी झुग्गी में 100 फीट की सड़क, 100 फीट पानी की लाइन या कम से कम एक शौचालय बनवाया है..."
More From
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications