Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News LIVE: डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी बने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के चीफ

Breaking News LIVE: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धुंध की मोटी परत छाई हुई है। CPCB के अनुसार कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के संभल में भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत के बीच समजवादी पार्टी के सांसद का नाम इसमें आ रहा है। इसके साथ ही संसद का शीतकालीन सत्र भी 25 नवंबर से शुरू हो चुका है हालांकि आज, 26 नवंबर को संसद की कार्यवाही स्थगित है।

राजनीति, खेल सहित देशभर में होने वाली नवीनतम घटनाओं पर वास्तविक समय के अपडेट के साथ सूचित रहें। महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलावों और सरकारी फैसलों से लेकर आर्थिक विकास और अपराध रिपोर्ट तक, हम आपको समय पर जानकारी देते हैं। हमारे कवरेज में सामान्य समाचार, प्रमुख घटनाएं और दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दे भी शामिल हैं। पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।

Live Blog

LIVE Feed
Nov 26, 2024, 10:39 PM IST

डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी बने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के चीफ

फेमस मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 1 दिसंबर को अपनी नई नियुक्ति ग्रहण करेंगे: रिपोर्ट
Nov 26, 2024, 9:28 PM IST

ओडिशा: आईएएस सुजाता कार्तिकेयन की छुट्टी बढ़ाने की अर्जी खारिज

ओडिशा सरकार ने आईएएस सुजाता कार्तिकेयन की छुट्टी बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी है। बता दें कि सुजाता वीके पांडियन की पत्नी हैं, उन्हें लीव एक्टेशन नहीं मिला, और 27 नवंबर से ड्यूटी ज्वॉइन करने को कहा गया है।
Nov 26, 2024, 8:30 PM IST

चिन्मय कृष्ण दास को जल्द रिहा करे बांग्लादेश: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को कल बांग्लादेश में गिरफ्तार कर लिया गया - जो सनातन हिंदू धर्म से जुड़े सभी संगठनों की आवाज उठा रहे थे. क्योंकि, राजनीतिक के बाद बांग्लादेश में लगातार हिंदू आस्था से जुड़े स्थानों पर हमले हो रहे हैं. उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई है... ढाका पुलिस ने उन्हें झूठे आरोप में गिरफ्तार किया है कि इस्कॉन और चिन्मय जी सरकार के खिलाफ गतिविधियों में शामिल हैं ऐसा कर सकते हैं... मुझे लगता है कि बांग्लादेश सरकार को उनके स्वास्थ्य के बारे में सोचना चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करना चाहिए: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
Nov 26, 2024, 5:53 PM IST

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास की अस्पतला से छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब उनकी हालत ठीक है: आरबीआई के प्रवक्ता
Nov 26, 2024, 5:38 PM IST

सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने पीएम से की मुलाकात

झारखंड के मनोनीत सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
Nov 26, 2024, 4:37 PM IST

WB: सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा के सामने किया विरोध प्रदर्शन

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बांग्लादेश में ढाका हवाई अड्डे से इस्कॉन नेता चिन्मय कृष्ण को हिरासत में लिए जाने को लेकर विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
Nov 26, 2024, 4:15 PM IST

West Bengal: ममता बनर्जी ने नैहाटी के बोरो मां काली मंदिर में पूजा की

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना में नैहाटी के बोरो मां काली मंदिर में पूजा की।
Nov 26, 2024, 4:08 PM IST

Delhi: पश्चिम विहार इलाके के एक हाइपरमार्केट में गोलीबारी में शामिल दो शार्पशूटरों की गिरफ्तारी पर बाहरी दिल्ली के DGP सचिन शर्मा ने कहा, "6 नवंबर की पश्चिम विहार गोलीबारी की घटना में हमने कई टीमों को लगाया था।"
Nov 26, 2024, 3:41 PM IST

Punjab: खनौरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन

Punjab: खनौरी बॉर्डर पर किसान संगठनों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन।
Nov 26, 2024, 3:21 PM IST

Chennai: संविधान दिवस पर एमके स्टालिन ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी

Chennai: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अन्य लोगों ने संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।
Nov 26, 2024, 3:10 PM IST

29 नवंबर को Congress CWC की बैठक

Congress CWC Meeting: 29 नवंबर को कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक होनी है। बैठक में महाराष्ट्र और हरियाणा में पार्टी की चुनावी हार के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होने की संभावना है।
Nov 26, 2024, 3:08 PM IST

ECI: राज्यसभा की 6 रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी

Election Commission: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 6 रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव 20 दिसंबर को होंगे और नतीजे भी उसी दिन घोषित किये जायेंगे।
Nov 26, 2024, 2:33 PM IST

Delhi: संविधान दिवस पर कांग्रेस का तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम

कांग्रेस ने संविधान दिवस पर तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया है। संविधान सिवास कार्यक्रम में लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल किया कि "क्या इसमें (संविधान में) सावरकर जी की आवाज है? क्या उसमें कहीं लिखा है कि हिंसा करनी चाहिए, लोगों को मारना चाहिए या झूठ का सहारा लेकर सरकार चलानी चाहिए?"
Nov 26, 2024, 2:31 PM IST

Delhi: राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह

Delhi: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।
Nov 26, 2024, 1:41 PM IST

कांग्रेस विधायक एचआर गवियप्पा के बयान पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "...मैं उन्हें शोकेस नोटिस जारी करने जा रहा हूं। वह ऐसा नहीं कर सकते। किसी भी गारंटी को रोकने का कोई सवाल ही नहीं है। हम कर्नाटक के लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Nov 26, 2024, 1:24 PM IST

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

Priyanka Gandhi: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की और उन्हें वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जीत पर बधाई दी।
Nov 26, 2024, 1:23 PM IST

Sri Vijaya Puram: अंडमान और निकोबार कमांड के भारतीय तट रक्षक द्वारा म्यांमार की मछली पकड़ने वाली नाव से 5500 किलोग्राम मेथमफेटामाइन जब्त किया गया है। यूटी के डीजीपी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल ने बताया, “… इस एकल जब्ती का अनुमान अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के स्तर पर लगभग 6 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम है। तो मौजूदा जब्ती का मूल्य लगभग 36,000 करोड़ रुपये होगा। 6 म्यांमारवासियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।"
Nov 26, 2024, 1:18 PM IST

Delhi: संविधान दिवस पर हो दो दिनों की चर्चा

Delhi: संविधान दिवस समारोह पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "संविधान दिवस पहले भी मनाया जाता था, आज भी मनाया जाता है और हम चाहते हैं कि इस पर दो दिन की चर्चा हो ताकि लोगों को इसके महत्व के बारे में पता चल सके।"
Nov 26, 2024, 1:17 PM IST

आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव का कहना है, "यह देखना अपमानजनक है कि कैसे एक लोकतांत्रिक राष्ट्र टूटकर धर्मतंत्र और निरंकुश बन रहा है। खुले लोकतंत्र के मूल्य को समझना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।"
Nov 26, 2024, 12:56 PM IST

Gujarat: पुराने सचिवालय भवन में लगी आग

Gujarat: पुराने सचिवालय भवन में आग लग गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Nov 26, 2024, 12:54 PM IST

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख ने पूछा-दुःख के साये में जश्न कैसे मनाएं?

Uttar Pradesh: संविधान दिवस समारोह और संभल में पथराव की घटना पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा,"मैं आपको संविधान दिवस की बधाई देना चाहता हूं। सच्चा उत्सव तभी है जब आप संविधान के रास्ते पर चलें। ऐसे समय में जश्न मना रहे हैं जब संभल में सरकार ने जिस तरह का काम किया है, उसने कई लोगों की जान ले ली है। दुःख के साये में जश्न कैसे मनाया जा सकता है?"
Nov 26, 2024, 12:47 PM IST

Bihar: जाति आधारित जनगणना पर तेजस्वी ने क्या कहा?

Patna: जाति आधारित जनगणना पर पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव का कहना है, "...हमने कैबिनेट के माध्यम से केंद्र सरकार को सिफारिश भी भेजी थी कि इसे अनुसूची 9 में शामिल किया जाए, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया और कुछ लोगों ने अदालत में जाकर इसे रोक दिया...अगर सरकार है दिलचस्पी है तो नया बिल ला सकती है और एक कमेटी भी बनाई जा सकती है..."
Nov 26, 2024, 12:45 PM IST

Tamil Nadu: तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी पर बने दवाब के कारण बारिश

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कुड्डालोर में दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण बारिश हो रही है। IND के अनुसार, गहरे दबाव के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है।
Nov 26, 2024, 12:21 PM IST

Delhi: AQIS झारखंड मॉड्यूल मामले में जांच की अवधि 2 दिसंबर तक बढ़ाई

Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज AQIS झारखंड मॉड्यूल मामले में जांच की अवधि 2 दिसंबर तक बढ़ा दी है। पिछले हफ्ते, दिल्ली पुलिस ने जांच की अवधि 180 दिनों तक बढ़ाने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया।
Nov 26, 2024, 12:17 PM IST

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। गरीबों को अपना घर मिल रहा है और देश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है.."
Nov 26, 2024, 12:08 PM IST

भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा एलओपी राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और अन्य ने 75 साल के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।
Nov 26, 2024, 10:04 AM IST

चंडीगढ़ के एक रेस्टोरेंट में विस्फोट

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में डी'ऑरा-एलेहाउस एंड किचन रेस्तरां में एक संदिग्ध विस्फोट हुआ। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Nov 26, 2024, 9:45 AM IST

Punjab: किसान नेता जगजीत सिंह दलेवाल अस्पताल में भर्ती

Punjab: वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह दलेवाल को पुलिस ने स्वास्थ्य जांच के लिए लुधियाना के DMC अस्पताल में भर्ती कराया है। DIG पटियाला रेंज एमएस सिद्धू ने ANI को इसकी सुचना दी। बता दें, दलेवाल बहुत वृद्ध हैं।
Nov 26, 2024, 9:23 AM IST

Chennai: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरबीआई अधिकारी ने बताया कि वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा,"हम जल्द ही औपचारिक बयान जारी करेंगे।"
Nov 26, 2024, 9:09 AM IST

Maharashtra: 26/11 के शहीदों को सीएम-डिप्टी सीएम ने किया नमन

Mumbai: 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 16वीं बरसी पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार ने शहीद स्मारक पर बहादुरों को पुष्पांजलि अर्पित की।
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+