31 जुलाई हिंदी न्यूज: संसद में असम NRC पर हंगामा, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

आज की बड़ी खबरों में जहां संसद में असम में नागरिकता के मुद्दे पर हंगामा मचा हुआ है, वहीं दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है।

नई दिल्ली। आज की बड़ी खबरों में जहां संसद में असम में नागरिकता के मुद्दे पर हंगामा मचा हुआ है, वहीं दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। यूपी में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन में सपा, बसपा, कांग्रेस और आरएलडी के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में सुबह एक एसयूवी गंगा नदी में जा गिरी, एसयूवी में चार लोग सवार थे। पढ़िए, दिनभर की ऐसी ही बड़ी खबरें एक नजर में।

breaking news

LIVE Feed
Jul 31, 2018, 12:34 PM IST

बिहार में गंगा में गिरी एसयूपी:- बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को गांधी सेतु पुल से पिलर नंबर 38 के पास एक एसयूपी गंगा नदी में जा गिरी। एसयूवी में कुल 4 लोग सवार थे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। अभी तक किसी को कोई पता नहीं चल पाया है।
Jul 31, 2018, 12:28 PM IST

ममता बनर्जी पर इंद्रेश कुमार का हमला:- असम में एनआरसी को लेकर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने सीएम ममता बनर्जी पर बोला हमला। इंद्रेश कुमार ने कहा, घुसपैठियों की पहचान होनी चाहिए। घुसपैठियों के कारण भारत के लोगों को रोजगार का संकट हो रहा है।
Jul 31, 2018, 12:06 PM IST

NRC और रोहिंग्या पर संसद में हंगामा:- असम NRC के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। रोहिंग्या के मुद्दे को लेकर भी विपक्ष ने संसद में सवाल उठाए, जिसपर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान देते हुए कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार भेजने की तैयारी की जा रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि रोहिंग्या की घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स तैनात किए गए हैं।
Jul 31, 2018, 11:58 AM IST

उफान पर यमुना, दिल्ली में बाढ़ का खतरा:- यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को 206 मीटर तक पहुंच गया है, जिसके कारण हालात खराब होने का खतरा बना हुआ है। जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बहुत से लोगों की शिकायत है कि उनको कोई राहत नहीं मिल रही है। दर्जनों लोगों को सड़कों पर अपना आशियाना बनाना पड़ा है।
Jul 31, 2018, 11:57 AM IST

महागठबंधन के लिए सपा-बसपा में सीटें तय:- यूपी में महागठबंधन को लेकर सपा, बसपा, कांग्रेस और आरएलडी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो चुका है। इस फॉर्मूले के तहत तय किया गया है कि अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी को सपा के कोटे से लोकसभा की तीन सीटें दी जाएंगी। कांग्रेस को महागठबंधन में शामिल करते हुए 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है, हालांकि कांग्रेस ने अधिक सीटों की मांग की थी। जबकि मायावती की बसपा 37 और समाजवादी पार्टी 32 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+