LIVE: 'भारतीय नागरिक सतर्क रहें, प्रोटोकॉल का पालन करें', ईरान-इजराइल में तनाव के बीच इंडियन एंबेसी

Breaking News UPDATES: केरल में पिछले दिनों हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 300 के पार हो गई है। भयावह ताबही के बाद सेना और एनडीआरफ लोगों को मलबे में से निकाल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वायनाड त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

वहीं दूसरी ओऱ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा आऱोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईडी उनके खिलाफ रेड करने की तैयारी कर रही है। राहुल ने कहा, 'जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के 'अंदरूनी सूत्र' मुझे बताते हैं कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। बाहें खोलकर इंतज़ार कर रहा हूं, ईडी को चाय और बिस्किट मेरी तरफ से।

breaking live news 2 august 2024 wayanad landslide rahul gandhi international news updates in hindi

LIVE Feed
Aug 02, 2024, 11:18 PM IST

अगत्ती एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग

आज सुबह, भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ सहयोग किया और कोच्चि से 460 किमी पश्चिम में अगत्ती हवाईअड्डे लक्षद्वीप पर पहली रात्रि लैंडिंग सफलतापूर्वक की।
Aug 02, 2024, 11:14 PM IST

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बाढ़, एक की मौत

डीईओसी लाहौल और स्पीति ने सब डिवीजन स्पीति, पीएस काजा, जिला लाहौल और स्पीति में सगनम नल्लूह के पास अचानक बाढ़ की घटना की सूचना दी है। हादसे में एक महिला बह गई और एक गाड़ी भी मलबे में दब गई. आईपीसी 17वीं वाहिनी और स्थानीय पुलिस के जवानों की एक बचाव टीम बचाव के लिए घटना स्थल पर है। इसके अलावा घटना स्थल पर एक एम्बुलेंस और जेसीबी तैनात की गई है। आगे के विवरण अभी भी फील्ड अधिकारियों से प्रतीक्षित हैं: एचपी-स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर
Aug 02, 2024, 7:49 PM IST

'भारतीय नागरिक सतर्क रहें', इजराइल इंडियन एंबेसी

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है।
Aug 02, 2024, 6:33 PM IST

उधमपुर के शादी समारोह में खाना खाने से दी की मौत

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के घोरडी ब्लॉक के सत्याल्टा गांव में एक शादी समारोह में खाना खाने से दो लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग बीमार हो गए।
Aug 02, 2024, 4:53 PM IST

दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई मौतों की जांच अब CBI करेगी, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजेंद्र नगर में तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत की जांच CBI को सौंप दी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत की CBI जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया।
Aug 02, 2024, 3:08 PM IST

राहुल के वायनाड दौरे का दूसरा दिन

वायनाड: लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं कल से ही यहां हूं, कल हम घटनास्थल पर गए थे, हम शिविरों में गए थे, हमने यहां की स्थिति का आकलन किया। आज हमारी प्रशासन, पंचायत के साथ बैठक हुई, उन्होंने हमें संभावित हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी। हम यहां हर संभव मदद करने के लिए हैं। कांग्रेस परिवार यहां 100 से ज़्यादा घर बनाने का वादा करना चाहेगा। यह एक भयानक त्रासदी है, केरल ने एक क्षेत्र में इस तरह की त्रासदी नहीं देखी है। मैं इस मुद्दे को दिल्ली में और यहां के मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाऊंगा कि इसका अलग तरीके से निपटारा किया जाना चाहिए, यह एक अलग स्तर की त्रासदी है।
Aug 02, 2024, 2:27 PM IST

दिल्ली

दमकल विभाग को दोपहर 12.51 बजे जहांगीरपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक मकान गिरने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 4 लोगों को बचाया गया और मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है: दिल्ली दमकल विभाग
Aug 02, 2024, 1:35 PM IST

बीजेपी जाति जनगणना के खिलाफ है...:तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कहना है, "...हम शुरू से कहते थे कि बीजेपी जाति जनगणना के खिलाफ है...ये मामला हाईकोर्ट में गया और हाईकोर्ट ने इसे रोक दिया, अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हमने पहले भी कहा था कि अगर इसे अनुसूची 9 में शामिल नहीं किया गया तो हम धरना देंगे। केंद्र-बिहार में एनडीए की सरकार है और वो नहीं चाहते कि जो आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है वो अनुसूची-9 में शामिल हो। हम सुप्रीम कोर्ट के जवाब का इंतजार कर रहे थे और सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार अपने जवाब में झूठ बोल रही है, इसे अनुसूची-9 में शामिल करने का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार को है... अनुसूची-9 में करने की उनकी मंशा नहीं है।"
Aug 02, 2024, 1:32 PM IST

28 आईपीएस/पीपीएस अधिकारियों के तबादले

पंजाब में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित 28 आईपीएस/पीपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए।
Aug 02, 2024, 1:31 PM IST

महाराष्ट्र:

कोल्हापुर जिले के शिरोल तालुका में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 7 लोग नदी में गिर गए। 5 लोगों को स्थानीय लोगों ने पहले ही निकाल लिया, 2 लोग अभी भी लापता हैं। तलाशी अभियान जारी है।
Aug 02, 2024, 1:27 PM IST

वायनाड भूस्खलन

आपदाग्रस्त क्षेत्रों से बचाए गए लोगों को गहन देखभाल प्रदान करने के लिए वायनाड के अस्पतालों में आईसीयू तैयार हैं। अब तक 199 शवों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा 130 शवों के डीएनए नमूने भी लिए गए: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज
Aug 02, 2024, 1:26 PM IST

हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के शाट गांव से नवीनतम दृश्य जहां पार्वती नदी पर मलाणा बांध टूट गया, जिससे क्षेत्र में घर, मंदिर और फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं।
Aug 02, 2024, 1:25 PM IST

ईरान-इजराइल के बीच भारी तनाव, एयर इंडिया ने रद्द की तेल अवीव की उड़ानें
Aug 02, 2024, 12:15 PM IST

अगर चोरी नहीं की है तो डरना क्यों है?: बसवराज बोम्मई

दिल्ली: भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान- 'मैं ED का 'खुले हाथों' से इंतजार करूंगा क्योंकि मेरे खिलाफ ED की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है" पर कहा, "...अगर चोरी नहीं की है तो डरना क्यों है?"
Aug 02, 2024, 12:09 PM IST

राहुल गांधी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है: रामगोपाल यादव

दिल्ली: समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान- 'मैं ED का 'खुले हाथों' से इंतजार करूंगा क्योंकि मेरे खिलाफ ED की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है" पर कहा ," उन्होंने कहा है तो वह सही ही कह रहे होंगे। जनता जिसके साथ होती है उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। राहुल गांधी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
Aug 02, 2024, 12:08 PM IST

"न राहुल गांधी पहले डरे हैं, न अब डरे हैं"

दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान- 'मैं ED का 'खुले हाथों' से इंतजार करूंगा क्योंकि मेरे खिलाफ ED की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है' को लेकर भाजपा द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "न राहुल गांधी पहले डरे हैं, न अब डरे हैं और न आगे डरेंगे। कांग्रेस पार्टी भी न किसी से डरी है, न किसी से डरेगी और न किसी को डराएगी, हम देश के लिए काम करेंगे।
Aug 02, 2024, 11:27 AM IST

दिल्ली:

भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "...वे(राहुल गांधी) आजकल बेचैन है, उन्होंने इतना झूठ बोला है, इतनी अफवाह फैलाई है इसलिए वे बेचैन हैं। 3-4 दिन तक वे वायनाड नहीं पहुंच पाए, अब जब वे वहां पहुंचे हैं तो उन्हें बेचैनी होना स्वाभाविक है... वे पापग्रस्त हैं इसलिए जो मन आता है वह ट्वीट करते हैं। उनकी बातों को जनता गंभीरता से नहीं लेती।
Aug 02, 2024, 11:26 AM IST

NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि NEET-UG 2024 के पेपर में कोई प्रणालीगत उल्लंघन नहीं हुआ था, लीक केवल पटना और हज़ारीबाग तक ही सीमित था।
Aug 02, 2024, 10:35 AM IST

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही तीव्रता
Aug 02, 2024, 9:21 AM IST

उत्तर प्रदेश

मथुरा: आगामी त्योहारों और इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग करने वाले मुकदमों की सुनवाई को बरकरार रखने के बाद पुलिस कर्मियों ने मथुरा में फ्लैग मार्च निकाला।
Aug 02, 2024, 9:20 AM IST

बादल फटने से 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी से है, जहां मंडी के पधर उपमंडल के थल्टूखोड़ में बादल फटने की घटना हुई थी। राज्य मंत्री राजेश धर्माणी के अनुसार, 4 लोगों की मौत हो गई है और 49 लोग अभी भी लापता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+