आतंकी हमले से लेकर शाह से मुलाकात तक, जानें 17 जुलाई की बड़ी खबरें

Breaking News LIVE UPDATES: जम्मू कश्मीर के आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबल के सैन‍िकों की मुठभेड़ फिर से डोडा जिले में आधी से रात जारी है।

मालूम हो कि मंगलवार सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने एरिया को अभी भी घेरा हुआ है।

LIVE UPDATES

तो वहीं दूसरी ओऱ बिहार में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 17, 2024, 10:36 PM IST

MP के सीएम मोहन यादव ने अमित शाह से की मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
Jul 17, 2024, 8:48 PM IST

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।
Jul 17, 2024, 8:15 PM IST

होनी को कौन टाल सकता है?: भोले बाबा

उत्तर प्रदेश: भोले बाबा के नाम से मशहूर सूरजपाल ने कहा, "2 जुलाई की घटना से मैं बेहद दुखी हूं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है? जो आया है उसे एक न एक दिन जाना ही है।"
Jul 17, 2024, 7:28 PM IST

सीएम योगी की आनंदीबेन पटेल से मुलाकात

उत्तर प्रदेश बीजेपी में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र को लेकर बातचीत की गई है।
Jul 17, 2024, 6:50 PM IST

सीएम योगी पहुंचे राजभवन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने लखनऊ स्थित राजभवन पहुंचे।
Jul 17, 2024, 4:56 PM IST

दिल्ली HC ने केजरीवाल पर फैसला रखा सुरक्षित

सीबीआई गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Jul 17, 2024, 4:15 PM IST

हरियाणा में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को सौगात देते हुए 10% आरक्षण देने का ऐलान किया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "अग्निपथ योजना को पीएम मोदी ने 14 जून 2022 को लागू किया था। इस योजना के तहत, अग्निवीर को 4 साल के लिए भारतीय सेना में तैनात किया जाता है। हमारी सरकार हरियाणा में अग्निवीरों को राज्य सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ के पदों पर सीधी भर्ती में 10% आरक्षण प्रदान करेगी।"
Jul 17, 2024, 3:17 PM IST

केजरीवाल की जमानत का विरोध

CBI मामले में अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान हलफनामा दायर करके CBI ने अरविंद केजरीवाल की जमानत का विरोध किया है।
Jul 17, 2024, 3:15 PM IST

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार आपस में ही लड़ रही है। भाजपा सरकार अस्थिर है और सत्ता की लड़ाई में जनता परेशान है। भाजपा सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। राजधानी लखनऊ में मकानों को गिराने का फैसला टाल दिया गया है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार कमजोर हो गई है।"
Jul 17, 2024, 3:14 PM IST

पीएम मोदी से मिले बीजेपी यूपी अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में जारी सियासी हलचल के बीच PM नरेंद्र मोदी से यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुलाकात की।
Jul 17, 2024, 11:36 AM IST

केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई शुरू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई फिर से शुरू हुई, जिसमें उन्होंने आबकारी मामले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।
Jul 17, 2024, 11:03 AM IST

कैंसर से जूझ रही हिना खान की बिगड़ी हालत, हुईं भर्ती

'बहुत ज्यादा दर्द में हूं' कैंसर से जूझ रही हिना खान की बिगड़ी हालत, अस्पताल से शेयर की ऐसी तस्वीर
Jul 17, 2024, 10:59 AM IST

चुनाव से पहले अजित पवार का 4 दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ

विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को झटका, 4 दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ, शरद पवार की NCP में हो सकते हैं शामिल
Jul 17, 2024, 10:58 AM IST

'दुख की घड़ी में हम VIP पार्टी प्रमुख के साथ हैं'

VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 'इस दुख की घड़ी में हम VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ हैं।'
Jul 17, 2024, 9:13 AM IST

सुलग रही है घाटी

डोडा जिले में आधी रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी, सेना शुरू की तलाशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+