'बहुत ज्यादा दर्द में हूं' कैंसर से जूझ रही हिना खान की बिगड़ी हालत, अस्पताल से शेयर की ऐसी तस्वीर
Hina Khan Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बुरे वक्त से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि वह कैंसर पीड़ित हैं और ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। एक्ट्रेस का लगातार इलाज चल रहा है। अब हाल ही में उन्होंने बताया कि कैंसर के दर्द से रोजाना गुजरना पड़ रहा है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुई हिना खान ने जब से ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी है तो उनके फैंस काफी परेशान हैं। वह लगातार हिना खान के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अब उनकी कीमोथेरेपी भी शुरू हो चुकी है जिसकी वजह से काफी दर्द झेलना पड़ रहा है।

हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दिख रही हैं। एक्ट्रेस के हाथों में बैंड लगा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बस एक और दिन, दुआ।' इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि हर रोज वह किन मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखा, 'लगातार दर्द में रहना... हां लगातार... हर एक सेकंड। वह व्यक्ति मुस्कुरा रहा है? लेकिन वो अभी भी दर्द में है। वह व्यक्ति इसके बारे में बात नहीं करता? लेकिन वो अभी भी वो दर्द में है। वो शख्स कहता है 'मैं ठीक हूं लेकिन तब भी वो दर्द में है।'
हाल ही में, हिना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की कि उन्होंने कैंसर के बीच काम फिर से शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया था कि उनको एक नया असाइनमेंट मिला है जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा कीमो के चलते उनके शरीर पर कई घाव भी हुई थे जिसे वह छुपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। हिना खान के इस मुश्किल दौर में उनकी मां साथ खड़ी हैं। वहीं एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी प्यार लुटाते हुए नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications