ब्राजील ने कोवैक्सिन के आयात को मंजूरी दी, भेजे जाएंगे 4 मिलियन डोज
नई दिल्ली, जून 5: दुनिया में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों में एक ब्राजील है। जहां पर कोरोना ने भयानक तबाही मचाई है। अब ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक संस्था अनविसा (Anvisa) ने आखिरकार भारत बायोटेक के स्वदेशी निर्मित कोविड -19 वैक्सीन कोवैक्सीन के आयात को हरी झंडी दे दी है। ब्राजील ने विशिष्ट परिस्थितियों में कोवैक्सिन के "वितरण और नियंत्रित स्थिति के तहत उपयोग" के लिए केवल 4 मिलियन खुराक को मंजूरी दी है।

अनविसा ने कहा 4 मिलियन अधिकृत खुराक का उपयोग करने के बाद, एजेंसी टीके के उपयोग की निगरानी के लिए डेटा का विश्लेषण करेगी ताकि आयात की जाने वाली अगली मात्रा का आकलन किया जा सके। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोवैक्सिन की 20 मिलियन खुराक के आयात का ऑर्डर दिया था। ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने अब रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन के आयात के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
इनके इस्तेमाल के बाद एजेंसी डेटा का विश्लेषण करेगी और उसके आधार पर आयात की अगली खेप की मात्रा तय करेगी। अनविसा ने ब्राजील में महामारी के परिदृश्य पर विचार किया, नए आयात आदेश में समायोजन और नए डेटा प्रस्तुत किया। कोवैक्सिन के आयात के लिए अनविसा द्वारा निर्धारित इन विशेष शर्तों में से एक यह है कि ब्राजील के लिए सभी खेपों का निर्माण भारत बायोटेक द्वारा गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) के समायोजन के बाद किया जाना चाहिए।
इस साल मार्च में ब्राजील की राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी-अनविसा ने कोवैक्सिन के आयात को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। उसने पाया था कि भारत में जिस संयंत्र में यह टीका बनाया जा रहा है, वह अच्छे विनिर्माण व्यवहार (जीएमपी) की जरूरतों का पूरा नहीं करता है। भारत बायोटेक ने मई के अंत में अनविसा से संपर्क किया था और कोवैक्सिन की उत्पादन लाइन के साथ-साथ इसके जैविक इनपुट के लिए दो जीएमपी प्रमाणन के लिए मंजूरी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications