मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं के बेटों के कारण 27 साटों पर अटका नाम!
बीजेपी नेताओं के बेटों, अटकी फाइनल लिस्ट, कैलाश विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन, sumitra mahajan, vijayvargiya, bjp list
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है, 28 नवंबर को जनता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर देगी। लेकिन अभी तक बीजेपी कांग्रेस ने 230 विधानसभा की सीट पर अपने उम्मीदवार फाइनल नहीं किए है। कांग्रेस ने तीन लिस्ट जारी किए जिनमें 184 सीटों पर ही अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान चुकी है। वहीं बीजेपी ने भी तीन लिस्ट जारी किए, जिनमें अब तक 203 सीटों पर ही नाम फाइनल हो सका है। बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा है। वहीं इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। रविवार को पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें 177 उम्मीदवारों के नाम थे। लेकिन अब तक बीजेपी के 27 सीटों पर गणित गड़बड़ाया है। 27 साटों में इंदौर और भोपाल की गोविंदपुरा की सीट भी है।













Click it and Unblock the Notifications