सिरफिरे आशिक ने गला घोंटकर की गर्लफ्रेंड की हत्या, ब्रेकअप करना चाहती थी लड़की

दिल्ली में सोमवार को एक सिरफिरे आशिक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप करने के लिए मौत के घाट उतार दिया। लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से रिश्ता खत्म करना चाहती थी, जो लड़के को मंजूर नहीं हुआ और उसने लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी।

Murder

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को एक सिरफिरे आशिक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप करने के लिए मौत के घाट उतार दिया। लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से रिश्ता खत्म करना चाहती थी, जो लड़के को मंजूर नहीं हुआ और उसने लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में थे और सोमवार को आखिरी बार रिश्ता खत्म करने के लिए मिले थे। 23 वर्षीय आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

गर्लफ्रेंड का नाम ब्लेड से लिखा, लड़की ने किया ब्रेकअप

गर्लफ्रेंड का नाम ब्लेड से लिखा, लड़की ने किया ब्रेकअप

दिल्ली पुलिस ने नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार शर्मा के तौर पर हुई है जो नारायणा के एक पेट्रोल पंप में अटेंडेंट का काम करता है। शर्मा और 16 वर्षीय लड़की पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में थे। पिछले महीने उसने अपने हाथ पर ब्लेड से गर्लफ्रेंड का नाम लिख लिया था, जिसके बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप करने का फैसला लिया, लेकिन शर्मा इसके लिए तैयार नहीं था।

गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर की हत्या

गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर की हत्या

दोनों ने सोमवार को अलीपुर में आखिरी बार मिलकर सब खत्म करने का फैसला लिया। पुलिस के अनुसार दोनों सोमवार शाम अलीपुर में मिले जहां शर्मा ने लड़की की हत्या कर दी। लड़की आठ फीट ऊंची एक दीवार पर बैठी थी जहां से शर्मा ने उसे धक्का दे दिया। जब उसने देखा कि लड़की की सांसें अब भी चल रही हैं, तो वो उसे पास में झाड़ी में ले गया और दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। सोमवार को लड़की शाम 5:30 बजे अपने घर से संत नगर में कंप्यूटर क्लास के लिए निकली थी।

इस तरह पकड़ में आया ब्वॉयफ्रेंड

इस तरह पकड़ में आया ब्वॉयफ्रेंड

जब रात 8 बजे तक वो घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने क्लास में फोन किया। वहां पता चला कि वो अपने समय से ही निकल गई थी। इसके बाद परिजनों ने बुराड़ी पुलिस स्टेशन में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक राहगीर ने अलीपुर में शव की सूचना पुलिस को दी। घरवालों ने आकर लड़की के शव की पहचान की जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। लड़की के फोन की मदद से शर्मा को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।

'शक था कि गर्लफ्रेंड धोखा दे रही है'

'शक था कि गर्लफ्रेंड धोखा दे रही है'

टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि फोन में सिम कार्ड अभी भी एक्टिव है। फोन की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने रेड मारकर शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शर्मा ने लड़की का गला घोंटने की बात कबूली है। शर्मा को शक था कि लड़की उसे धोखा दे रही है। पुलिस के मुताबिक शर्मा ने लड़की का फोन अपने पास इसलिए रखा था क्योंकि वो देखना चाहता था कि लड़की किसी और को डेट कर रही है या नहीं। पुलिस ने शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभी ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अगर उसमें सेक्सुअल असॉल्ट की बात आती है तो आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत और धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+