गेस्‍ट हाउस के रूम में खून से भरी गर्लफ्रेंड की मांग, खींची सेल्फी और मार डाला, किया सुसाइड

मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई के एक गेस्‍ट हाउस में हत्‍या और सुसाइड के एक सनसनीखेज मामले की गुत्‍थी को पुलिस को सुलझा लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक शख्स ने अपना हाथ काटकर खून से गर्लफ्रेंड की मांग भरी। इसके बाद उसने गर्लफ्रेंड के साथ सेल्फी क्लिक की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्‍या के कुछ देर बाद युवक ने भी खुदकुशी कर ली। मामला कल्‍याण इलाके का है।

गेस्‍ट हाउस के रूम में खून से भरा गर्लफ्रेंड की मांग, खींची सेल्फी और मार डाला, किया आत्‍महत्‍या

महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीआर लोंधे ने बताया कि युवक की पहचान अरुण गुप्ता और युवती की पहचान प्रतिभा प्रसाद के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अरुण ने पहले ब्लेड से अपना हाथ काटा और उससे प्रतिभा की मांग भरी। उसने प्रतिभा की हत्या करने से पहले उसके साथ सेल्फी भी क्लिक की। जोड़ा गेस्ट हाउस में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे आया था। उन्होंने केवल एक बार शाम को पानी मांगा। रात के साढ़े नौ बजे गेस्ट हाउस के स्टाफ ने उन्हें डिनर के लिए बुलाने के लिए दरवाजा खटखटाया। जब किसी ने जवाब नहीं दिया तो उसे शक हुआ और उसने पुलिस को फोन कर दिया।

पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो उन्हें प्रतिभा बिस्तर पर मरी हुई और अरुण पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने कहा है कि अरुण उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद वह अपने पिता को फैमिली बिजनेस में मदद करने लगा था। प्रतिमा एक बैंक के लिए काम करती थीं। वह डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए एमकॉम की पढ़ाई भी कर रही थीं। पुलिस का कहना है कि अजय और प्रतिमा एक साल पहले फेसबुक पर पहली बार मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+