प्रेम प्रसंग में लड़के को नंगा करके, शरीर पर ड्रम बांध बाजार में परेड कराई

मुंबई। महाराष्ट्र के अर्वी गांव में नाबालिग लड़की के प्रेमी के साथ बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीड़ जिले के शीरूर तालुका में नाबालिग लड़की के परिवार ने लड़के के प्रेमी को नंगा करके उसे लाल रंग से पोतकर पूरे गांव में परेड कराया। यही नहीं युवक की पीठ पर ड्रम बांधकर उसे पूरे गांव में नंगा घुमाया गया। आरोप है कि 25 वर्षीय लड़के का नाबालिग के साथ संबंध था। घटना के बाद बीड पुलिस ने 62 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

crime

दोस्त के घर से लेकर आए

पुलिस के अनुसार लड़की लड़के के साथ 25 अप्रैल को भाग गई थी, जिसके बाद दोनों पुणे, कोल्हापुर और औरंगाबाद बाइक से गए। इन तमाम जगहों पर जाने के बाद लड़का औरंगाबाद स्थित नक्षत्रवाणी में अपने दोस्त के घर पर रुका था। लेकिन इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को मिल गई थी। जिसके बाद परिवार यहां पहुंचा और दोनों लड़के और लड़की को कार में लेकर गांव आ गया। परिवार ने लड़की को एक रिश्तेदार के घर रोक दिया और लड़के को बीड लेकर चले गए।

आधी रात पेड़ से बांधा

आरोप है कि परिवार वालों ने लड़के को आधी रात में एक रिश्तेदार के फॉर्म हाउस में पेड़ से बांध दिया था और वहां उसकी पिटाई की थी। लड़की के घरवालों ने लड़के के कपड़े फाड़ दिए और अर्वी गांव के बाजार लेकर गए जहां इन लोगों ने उसके शरीर पर सिंदूर लगा दिया और उसे नंगा करके बाजार में घुमाया था। यही नहीं इन लोगों ने लड़के को जबरन ड्रम बजाने के लिए कहा। इस दौरान कुछ लोग हाथ में धारदार हथियार लिए वहां खड़े थे, इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

गांव के लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने शिरूर कसार पुलिस स्टेशन को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लड़के को परिवार वालों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद लड़के ने लड़की के परिवार के 12 सदस्यों व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने इन सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 327, 342, 143, 147, 148, 149, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रेप-अपहरण का मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि दोनों ही लड़का और लड़की उच्च जाति के हैं, लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हमने लड़की के पिता, दादा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। वहीं लड़की के परिवार की ओर से भी लड़के खिलाफ नाबालिग का अपहरण और रेप का मामला दर्ज कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+