चार साल के मासूम ने खाने के लिए मांगा एक और अंडा तो सहायिका ने गर्म खिचड़ी से जलाया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज इलाके से चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक राज्य सरकार की ओर से संचालित बाल विकास केंद्र में एक 4 वर्षीय लड़के का कपड़ा उतारकर उसको खिचड़ी से जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाल विकास केंद्र में रह रहे लड़के ने नाश्ते के लिए अतिरिक्त अंडा मांगा तो सहायिका ने गर्म खिचड़ी से जला दिया।

boy stripped and burnt with steaming khichdi in West Bengal

बता दें कि बाल विकास केंद्र में 6 साल तक के बच्चों को पूरक पोषण, टीकाकरण और गैर-औपचारिक शिक्षा प्रदान की जाती है। पुलिस ने कहा कि बच्चे को खिचड़ी से जलाने वाली महिला की पहचान सेहरी बावा के रूप में हुआ। उसने गुस्से में आकर बाकी लड़कों के सामने उसने बच्चे बच्चे का कपड़ा उतारा और जलती हुई खिचड़ी शरीर पर डाल दिया।

फिलहाल इस मामले की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बच्चा अपने घर जाकर रोने लगा इसके बाद उसने मां से सब कुछ बताया और फिर मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटे हुए हैं। लेकिन आपको बता दें किसी सेंटर में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह के मामले समाने आते रहे हैं लेकिन इन्हें रोकने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- रात को घर लौटते वक्त भौंकते थे, इसलिए मछुआरे ने 18 कुत्तों को जहर देकर मार डाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+