रात को घर लौटते वक्त भौंकते थे, इसलिए मछुआरे ने 18 कुत्तों को जहर देकर मार डाला
चेन्नई। तमिलनाडु के एक शहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर तिरुपुर के कालेज रोड स्थित कोंगनागिरी के लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक मछुआरे के खिलाफ कुत्तों को कथित तौर पर जहर देकर माने की शिकायत दर्ज करायी है। बताया जा रहा है कि इस मछुआरे ने शहर के 18 कुत्तों को जहर देकर मार डाला। कुत्तों के एक-एक करके मरने के बाद शहरवासी भयभीत हो गए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में लोगों ने आरोप लगाया है कि जब मछुआरा काम खत्म करने के बाद रोज रात को घर लौटता था तो कुत्ते उस पर भौंका करते थे। इसी वजह से नाराज होकर उसने कुत्तों को मार दिया। एक स्थानीय एबी सनीकंदनन ने बताया कि, जो कुत्ते मरे मिले हैं उनके मुंह से झाग निकलता पाया गया था। मछुआरे में 13 मई को सात कुत्तों को और उसके अगले दिन 4 कुत्तों जहर देकर मारा डाला, कुछ कुत्ते जिनमें से मेरा भी एक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। उसका इलाज किया जा रहा है।
इलाके के लोगों ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है, जिसमें नजर आ रहा है कि गोपाल नाम का मछुआरा कुत्तों को कुछ खिला रहा है, जिसके बाद वे बीमार पड़ गए। इस बीच पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है। गोपाल की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय में से जिस एक व्यक्ति का कुत्ता मर गया है उसे पशु चिकित्सक ने बताया था कि, उनके कुत्ते की मौत जहरीला खाना खाने से हुई है। आरोपी शख्स की पहचान गोपाल के तौर पर हुई है। जो पास के मार्केट में ही मछली बेचता है।
स्थानीय निवासी ने बताया कि, गोपाल रात में पास के एक सिंचाई तालाब से मछली पकड़ता है। रात को वह उन्हें साफ करता और खाने के स्टालों और होटलों में आपूर्ति करता है। जब वह रात को वापस घर आता था तो आवारा कुत्ते उसका पीछा करते हैं और उस पर भौंकते थे। इससे चिढ़कर, उसने कुत्तों को ज़हर देकर मार दिया।












Click it and Unblock the Notifications