छत्तीसगढ़: 4.5 लाख के नए और पुराने नोटों के साथ युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स के पास 4.5 लाख रुपये के नए और पुराने दोनों नोट बरामद हुए हैं।
कोंडागांव (छत्तीसगढ़)। नोटबंदी की कार्रवाई के बीच लगातार पुराने और नए नोट भारी मात्रा बरामद हो रहे हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ का है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स के पास 4.5 लाख रुपये के नए और पुराने दोनों नोट बरामद हुए हैं।
पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार करके उससे पास मौजूद नोटों को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स इन नोटों को अवैध रुप से बदलने के लिए ले जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स के पास से नए नोट भी मिले हैं। ऐसी संभावना है कि इस शख्स कुछ नोट बैंक से बदले हैं। जिसके चलते उसके पास नए नोट पहुंचे।
लगातार मिल रहे हैं नए और पुराने नोट
हालांकि आरोपी शख्स के पास ज्यादा संख्या में पुराने नोट ही हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ में जुटी हुई है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह से नोट बरामद हुए हों।
इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्सों से पुराने नोटों के मिलने का सिलसिला जारी है। बदले हालात में नए नोट भी भारी मात्रा में बरामद हो रहे हैं।
बुधवार को ही गुजरात के अहमदाबाद से पुलिस ने एक कार से लाखों रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। ये नोट 2000 रुपये के बताए जा रहे थे।
नोट बदलने की कवायद में पुलिस के हत्थे चढ़ा शख्स
नोटों के मिलने के बाद आरोपी शख्स ने बताया था कि उसने शादी के लिए इन नोटों को निकाला था। हालांकि उसके पास कोई शादी का कार्ड नहीं मिला था।
8 नवंबर से देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध का ऐलान किया गया था। उसके बाद से ही बैंकों में भीड़ देखी जा रही है। साथ ही पुराने नोट मिलने का सिलसिला भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications