कोरोना से बचाव में वैक्सीन की बूस्टर डोज क्यों है जरूरी, रिसर्च में हुआ खुलासा
कोरोना के मामले फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी आप पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि आप बूस्टर डोज भी लगवाएं।
नई दिल्ली, 16 जुलाई : कोरोना के मामले फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी आप पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि आप बूस्टर डोज भी लगवाएं। वैक्सीन की दोनों डोज आपको बहुत दिनों तक सुरक्षित नहीं रख सकती है। इसका असर कुछ ही दिनों के लिए होता है। इसलिए बूस्टर डोज जरूरी है। यह परिणाम एक नए अध्य्यन में सामने आया है।

78 लाख खुराक दी थी
'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' (पीएनएएस) के शोध में 15 जून को प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया कि कैसे बूस्टर डोज आवश्यक हैं। इस अध्ययन में इम्यूनिटी की अवधि और घटते एंटीबॉडी स्तरों के आधार पर नेचुरल संक्रमण में अंतर का पता चलता है। इस अध्ययन से पता चलता है कि जिनलोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, उन्हें बूस्टर लेना आवश्यक है।
Recommended Video

75 दिवसीय फ्री बूस्टर डोज अभियान शुरू
बता दें कि मई में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने का आदेश जारी किया गया लेकिन बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या बहुत कम थी। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने 75 दिवसीय फ्री बूस्टर डोज अभियान शुरू किया है। इस फ्री ड्राइव के पहले ही दिन वैक्सीनेशन में 16 फीसदी का उछाल देखा गया और महज एक दिन के अंदर 13.2 लाख डोज दी गई।

एहतियाती डोज दी गई
इसी सप्ताह स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में खुलासा हुआ था कि 92 फीसदी व्यस्क आबादी ने कोरोना की एहतियाती बूस्टर डोज नहीं लगवाई थी। 18-59 आयु वर्ग में 77.10 करोड़ की लक्षित आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम को एहतियाती डोज दी गई थी।

13.2 लाख डोज दी गई
वहीं अब जब 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त कोविड -19 बूस्टर डोज देने के लिए केंद्र के 75-दिवसीय अभियान शुरू किया तो इस एज ग्रुप के देश भर में 13.2 लाख डोज दी गई और 16 गुना इजाफा दर्ज किया गया था।

78 लाख खुराक दी थी
भारत ने अब तक 60 वर्ष से कम आयु के लोगों को गुरुवार (14 जुलाई) तक एहतियाती बूस्टर डोज की लगभग 78 लाख खुराक दी थी। देश में एहतियात की खुराक की औसत दर 81,000 प्रति दिन थी, क्योंकि इसे 10 अप्रैल को आयु वर्ग के लिए उपलब्ध कराया गया था।
यह भी पढ़े- Corona Report: तीसरे दिन भी 20 हजार से ज्यादा केस दर्ज, पिछले 24 घंटों में 56 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications