Corona Report: तीसरे दिन भी 20 हजार से ज्यादा केस दर्ज, पिछले 24 घंटों में 56 लोगों की मौत
नई दिल्ली, 16 जुलाई: बीते दो साल के ज्यादा के वक्त से देश और दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है। भारत में फिलहाल कोरोना की रफ्तार कंट्रोल में आ चुकी है, लेकिन रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में लगातार शनिवार को तीसरे दिन कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20044 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।
Recommended Video

कोरोना के नए मामलों में शनिवार को भी 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 20044 नए केस मिले, जबकि 18301 मरीज कोरोना के रिकवर भी हुए हैं। वहीं 56 लोगों की इस घातक बीमारी से मौत हो गई। देश में कोरोना के 1,40,760 एक्टिव मरीज है। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.80 फीसदी है।
इससे पहले शुक्रवार को भी कोरोना के 20038 नए मामले रिकॉर्ड किए गए थे। वहीं गुरुवार को 20139 नए केस मिले थे। बता दें कि पिछले 146 दिनों में यह तीसरी बार है जब कोरोना के नए मामले 20 हजार के पार मिले हैं।
15 जुलाई से बूस्टर डोज लगना शुरू
देश में 'कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव' का 15 जुलाई से शुरू हो चुका है। 15 जुलाई से लेकर आने वाले 75 दिनों तक देश में 18 से 59 साल के लोगों को सरकारी केंद्रों पर कोरोना वायरस वैक्सीन की मुफ्त बूस्टर डोज लगाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications