श्रीदेवी को इस फिल्म में देखते ही बोनी कपूर को हो गया था प्यार, पढ़ें पूरी लव स्टोरी
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 55 साल की श्रीदेवी को 2017 में ही बॉलीवुड में 50 साल पूरे हुए थे। श्रीदेवी ने अपनी फिल्मी कैरियर में कुल 300 फिल्में की। उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' थीं। श्रीदेवी ने 2 जुलाई 1996 को बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के काफी करीब थीं। इन दोनों की लवस्टोरी काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रही है।

इस फिल्म को देखकर बोनी कपूर हुए थे फिदा
कहा जाता है बोनी कपूर ने पहली बार श्रीदेवी को फिल्म 'सोलहवां सावन' में देखा था। फिल्म को देखते ही बोनी कपूर को श्रीदेवी पसंद आ गई थी। वे उनसे प्यार करने लगे थे। लेकिन श्रीदेवी को बोनी कपूर पसंद नहीं थे। बोनी कपूर का श्रीदेवी को लेकर ये प्यार काफी समय तक एकतरफा ही रहा। लेकिन बोनी कपूर ने फैसला कर लिया था कि वे बतौर प्रोड्यूसर श्रीदेवी के साथ ही काम करेंगे।

श्रीदेवी की मां ने मांगी 10 लाख फीस
बोनी कपूर ने अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी को साइन करने का मन बना लिया था। इसके लिए वे श्रीदेवी से मिलने गए जहां उनकी मुलाकात श्रीदेवी की मां से हुई। श्रीदेवी की मां ने कहा कि इस फिल्म के लिए श्रीदेवी 10 लाख रुपये की फीस ली। बोनी कपूर ने खुशी से हामी भर दी। इस तरह बोनी कपूर को पहली बार श्रीदेवी के पास आने का मौका मिला। लेकिन बोनी कपूर की खुशी जल्द ही काफूर हो गई जब श्रीदेवी की मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर की खबरें आने लगीं।

मिथुन से ब्रेकअप के बाद बोनी कपूर से बढ़ी नजदीकी श्रीदेवी
इस बीच बोनी कपूर की मोना कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन तभी श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के बीच अलगाव की खबरें आईं। कहा जाता है मिथुन चक्रवर्ती से अलगाव के बाद श्रीदेवी काफी टूट गईं थीं और तभी उनकी बोनी कपूर से नजदीकी बढ़ी। और ये नजदीकी तब और मजबूत हुई जब श्रीदेवी की मां बीमार हुईं। बोनी कपूर ने न सिर्फ श्रीदेवी की मां का अमेरिका में इलाज कराया बल्कि श्रीदेवी को काफी सहारा भी दिया जिसके बाद श्रीदेवी ने बोनी कपूर के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

शादी के वक्त प्रेग्नेंट थी श्रीदेवी
श्रीदेवी के हां कहने के बाद बोनी कपूर ने मोना कपूर को तलाक दे दिया और फिर दोनों ने 2 जुलाई 1996 को शादी कर लिया। कहा तो ये भी कहा जाता है कि जब इन दोनों की शादी हो रही थी उस वक्त श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। बोनी कपूर से श्रीदेवी को दो बेटिंया, जाह्ववी और खुशी हुईं।












Click it and Unblock the Notifications