सोनू सूद के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, BMC ने दाखिल किया था हलफनामा
मुंबई। Sonu Sood case in bombay high court साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पूरी दुनिया के सामने गरीबों के 'मसीहा' के तौर पर उभर कर सामने आए थे। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को पहुंचाई गई उनकी मदद के बाद से वर्ल्ड लेवल पर उनकी फैन फॉलोइंग में बहुत तेजी से इजाफा हुआ था, लेकिन इन सबके बीच बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) में उनके खिलाफ चल रहा अवैध निर्माण का मामला उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। दरअसल, इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी के हलफनामे के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सोनू सूद को लेकर बीएमसी का छलका था दर्द
आपको बता दें कि बीएमसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में हलफनामा दायर किया था। इससे पहले बीएमसी ने सोनू सूद को नोटिस भी भेजा था, जिसके खिलाफ सोनू सूद बॉम्बे हाईकोर्ट चले गए थे। इसके बाद बीएमसी ने अपना हलफनामा दाखिल किया, जिसमें बीएमसी ने सोनू सूद आदतन अपराधी बताया था। बीएमसी ने अपने हलफनामे में कहा था कि सोनू सूद ने कोई पहली बार नियम नहीं तोड़ा है, बल्कि इससे भी पहले वो कई बार ऐसा कर चुके हैं। बीएमसी के मुताबिक, सोनू सूद पर दो बार कार्रवाई की जा चुकी है। बीएमसी ने बताया कि सोनू ने जुहू के रिहायशी इमारत में अवैध निर्माण कराया हुआ है, जिसको लेकर उन्हें नोटिस भेजा गया है।
वहीं दूसरी तरफ बीएमसी के नोटिस के बाद सोनू सूद ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात को भी बीएमसी के नोटिस से जोड़कर देखा जा रहा है।
Bombay High Court reserves order in the case related to Brihanmumbai Municipal Corporation issuing notice to actor Sonu Sood for illegal construction at his residence.
(file photo) pic.twitter.com/leMSaESc3x
— ANI (@ANI) January 13, 2021












Click it and Unblock the Notifications