Mumbai Money Landering Case: कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 4 अप्रैल तक बढ़ी

मुंबई, 21 मार्च। दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) मुंबई मनी लॉन्ड्रिंग केस में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने नवाब मलिक (Nawab Malik) की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश में कैबिनेट मंत्री की सुविधाओं का ध्यान रखा है। न्यायिक हिरासत के दौरान उन्हें विशेष सुविधा में रखा जाएगा।

Nawab Malik

महाराष्ट्र राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर मुंबई मनी लॉन्ड्रिंग ( Bombey Money Laundering Case) और आतंकवाद के धन के दुरुपयोग में शामिल होने का आरोप है। इसके साथ ही मंत्री मलिक पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की जमीन के डील से भी जुड़े होने का आरोप है। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच कर रहा है।

100 करोड़ रुपए के मुंबई मनीलांड्रिंग केस (Money Laundering Case) में नाम आने के बाद कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की अंतरिम याचिका नामंजूर होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। ईडी की मांग पर कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री की न्यायिक हिरासत 4 अप्रैल तक बढ़ा दी है। न्यायिक हिरासत के दौरान कोर्ट ने उन्हें बिस्तर, गद्दा और कुर्सी प्रदान करने की भी अनुमति दी है।

दाऊद से जुड़े हैं तार

राष्ट्रीय कम्युनिष्ट पार्टी (NCP) नेता व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री 100 करोड़ रुपए के मुंबई मनीलांड्रिंग केस (Mumbai Money Laundering Case) में आरोपी हैं। दरअसल, उन्होंने एक अंतरिम याचिका के जरिए कोर्ट से जमानत देने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसका ईडी की ओर से विरोध किया गया था। कोर्ट ने कहा था कि याचिका में कई ऐसे विषय हैं जिन पर अब तक चर्चा नहीं हुई है। याचिका की सुनवाई की तिथि बाद में निश्चित की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री व एनसीपी (NCP) नेता नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रीयल स्टेट के कारोबार से जुड़े होने का आरोप है। मामले में गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। नवाब मलिक (Nawab Malik) पर दाऊद (Dawood Ibrahim) की जमीन से संबंधित डील से जुड़ने का आरोप है।

नवाब मलिक के पास कितनी संपत्ति
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने चुनाव आयोग को सौंपे अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति का जिक्र किया है। मलिक के हलफनामें के अनुसार उनके पास 37,07,396 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अतिरिक्त उनके पास मुंबई में पुश्तैनी जमीन और एक फ्लैट के साथ करीब 1,14,00,716 रुपये की अचल संपत्ति है। नवाब मलिक पर कार्रवाई की महाराष्ट्र की सरकार ने तीखी आलोचना की है। वहीं महाराष्ट्र में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

ईडी ने दाऊद के कई ठिकानों पर की छापेमारी

ईडी ने अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के खिलाफ केस दर्ज कर कई ठिकानों पर हाल ही में छापा भी मारा था।स इससे पहले दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी के अधिकारियों ने पकड़ा था। बॉम्बे हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति पी.बी. वराले और न्यायमूर्ति एस.ए. मोदक की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+