नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म की रिलीज रोकने से बॉम्बे हाईकोर्ट का इनकार

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म पर रोक लगाने से बॉम्बे हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। एक याचिका में अदालत से दरख्वास्त की गई थी कि चुनाव को देखते हुए फिल्म पर रोक लगाई जाए। 23 मई को चुनाव नतीजों के बाद ही फिल्म की रिलीज की इजाजत दी जाए। सतीश गायकवाड़ ने एक याचिका में फिल्म को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए इसे चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कहा गया है। फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आई) अध्यक्ष ने दायर की याचिका

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आई) अध्यक्ष ने दायर की याचिका

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आई) के अध्यक्ष सतीश गायकवाड़ की नरेंद्र मोदी की बायोपिक रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर इससे पहले 29 मार्च को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। गायकवाड़ के वकील गणेश गुप्ता ने याचिका में बायॉपिक की रिलीज के वक्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि फिल्म चुनाव के दौरान 5 अप्रैल को प्रदर्शित होगी, तो वह मतदाताओं को प्रभावित करेगी और इसक असर नतीजों पर पड़ सकता है। मुख्य न्यायमूर्ति नरेश पाटील और न्यायमूर्ति नितिन जमादार की खंडपीठ ने याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए एक अप्रैल तक केंद्रीय निर्वाचन आयोग को याचिका पर अपना जवाब देने का निर्देश दिया था। जिसके बाद आज (1 मार्च) को इस याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए फिल्म पर रोक से इनकार कर दिया।

कांग्रेस भी फिल्म की रिलीज के खिलाफ

कांग्रेस भी फिल्म की रिलीज के खिलाफ

कई विपक्षी पार्टियों ने भी फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है। कांग्रेस ने न‍िर्वाचन आयोग में भी शिकायत की है। कांग्रेस की ओर से कपिल सिब्बल, आरपीएन सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग में कहा था कि यह फिल्म संविधान की भावना का उल्लंघन है। इस फिल्म के निर्माता और अभिनेता दोनों बीजेपी से हैं। ऐसे में बीजेपी इस फ‍िल्‍म से चुनाव में फायदा उठाना चाहती है।

5 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

5 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

नरेंद्र मोदी पर बन रही ये फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज हो रही है। विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोज जोशी अमित शाह की भूमिका में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात के कई हिस्सों में की गई है। फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और बरखा बिष्ट भी नजर आएंगे। फिल्म को 'सरबजीत' और 'मैरी कॉम' के डायरेक्टर ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। एस सिंह, आनंद पंडित और सुरेश ओबेरॉय इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+