Bomb Threat Flights: अब इंडिगो की फ्लाइट्स में बम रखने की धमकी, जोधपुर से दिल्‍ली तक में टेंशन

देश में त्‍योहारी सीजन के बीच विमान कंपनियों को बम धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले एयर इंडिया और अब इंडिगो-अकासा। शनिवार को इंडिगो-अकासा की 10 फ्लाइट्स में बम रखने की धमकी मिली है। इनमें दोनों विमान कंपनियों की पांच-पांच फ्लाइट्स शामिल हैं।

लगातार मिल रही बम ध‍मकियों से न केवल यात्रियों में हवाई सफर को लेकर हड़कंप मचा हुआ है बल्कि विमान कंपनियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इंडिगो ने अपने दो फ्लाइट्स को लेकर बयान जारी किया है।

यह भी पढ़ें- कब थमेगा सिलसिला? अब 24 घंटे में 10 फ्लाइट्स को मिली बम उड़ाने की धमकी, 70 फर्जी कॉल से हड़कंप

Bomb Threat to Flights Indigo

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इंडिगो ने प्रेस वक्तव्य जारी कहा कि "जोधपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 184 को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला। विमान दिल्ली में उतर चुका है और ग्राहक विमान से उतर चुके हैं। हम प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

इंडिगो ने यह भी कहा हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे संचालन के सभी पहलुओं में सर्वोपरि है। हम इस स्थिति के कारण हमारे ग्राहकों को हुई किसी भी असुविधा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं और उनकी समझदारी की सराहना करते हैं।"

इंडिगो ने अपने दूसरे बयान में यह भी कहा कि "हम मुंबई से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 17 से जुड़ी स्थिति से अवगत हैं। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं"

उल्‍लेखनीय है कि सोमवार से अब तक भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 70 उड़ानों में बम रखने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की जांच में ये सारी धमकियां अब तक झूठी निकली हैं। विमानन कंपनियों को मिल रहीं बम की झूठी धमकियों की घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों को 'नो-फ्लाई' सूची में डालने समेत सख्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+