कब थमेगा सिलसिला? अब 24 घंटे में 10 फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 70 फर्जी कॉल से हड़कंप

Flights Bomb Threat: बीते कुछ दिनों से लगातार विमानों की बम धमकी से हड़कंप मचा हुआ है, जिसके चलते फ्लाइट्स इमरजेंसी लैंडिंग या फिर डायवर्ड किया जा रहा है। ऐसे में पिछले 24 घंटों में भारतीय एयरलाइन्स द्वारा संचालित 10 से अधिक फ्लाइट्स में बम रखने की धमकी मिली है। इन धमकियों के बाद से एविएशन सेक्टर में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं, फ्लाइट्स की जांच की गई और सुरक्षा कारणों से उन्हें डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो और अकासा की पांच-पांच उड़ानों को धमकी मिली।

जबकि, विस्तारा के तीन विमानों और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार (19 अक्तूबर) की सुबह विस्तारा एयरलाइंस की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम की धमकियां मिलीं, जो जांच के बाद फर्जी निकलीं। दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा की एक फ्लाइट को सुरक्षा जांच के लिए फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ दिया गया।

Flights Bomb Threat

जहां फ्लाइट्स की सुरक्षा जांच की गई। क्लीयरेंस मिलने के बाद फ्लाइट लंदन की तरफ फिर से उड़ान गई। खबर के मुताबिक, विस्तारा की दो अन्य फ्लाइट्स को भी धमकियां मिली थी, वे दिल्ली से पेरिस और हांगकांग जा रही थीं। फ्लाइट यूके21 सुरक्षित तरीके से पेरिस-चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर उतरी और एक आइसोलेशन बे में सुरक्षा जांच से गुजरी।

इसी तरह, फ्लाइट यूके161 हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, जहां सुरक्षा चिंताओं के चलते इसकी भी जांच की गई। दुबई से जयपुर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में 189 यात्री सवार थे। इस फ्लाइट को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली। अधिकारियों ने जयपुर एयरपोर्ट पर गहन जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इस बीच, मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 17, दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली 6E 11 और जोधपुर से दिल्ली जाने वाली 6E 184 को भी इसी तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा। अकासा एयर ने शुक्रवार को बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली अपनी उड़ान QP 1366 के लिए प्रस्थान से ठीक पहले सुरक्षा अलर्ट की सूचना दी।

पिछले हफ़्ते ही, एयरलाइन्स को लगभग 70 फर्जी कॉल प्राप्त हुए, जिनमें से सभी झूठे अलार्म निकले। जांच एजेंसियों ने इस मामले में 17 वर्षीय एक लड़के की हिरासत में लिया था। वहीं, मुंबई पुलिस ने 14 अक्टूबर को मुंबई से आने वाली तीन उड़ानों को दी गई धमकियों के संबंध में छत्तीसगढ़ के एक किशोर को हिरासत में लिया है।

इन धमकियों से जुड़े कुछ आईपी पते लंदन जैसे विदेशी स्थानों से जुड़े पाए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय फर्जी बम धमकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है। इसमें जिम्मेदार लोगों को नो-फ्लाई सूची में डालना शामिल है। धमकी भरे संदेशों के बारे में जानकारी के लिए विभिन्न पुलिस टीमें VPN सेवा प्रदाताओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ काम कर रही हैं क्योंकि VPN IP पते को अस्पष्ट कर देते हैं जिससे लोकेशन ट्रैकिंग मुश्किल हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+