मुंबई के एक फेमस होटल में 4 जगहों पर बम लगाकर उड़ाने की दी धमकी, डिफ्यूज करने के लिए मांगे 5 करोड़

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को एक प्रमुख होटल संचालक को धमकी मिली है। एक अज्ञात ने होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

मुंबई, 23 अगस्त: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को एक प्रमुख होटल संचालक को धमकी मिली है। एक अज्ञात ने होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। फोन पर धमकी देते हुए कहा कि होटल में चार जगहों पर बम लगाया गया है, अगर मेरी शर्त नहीं मानी गई तो पूरे होटल को बम से उड़ा दूंगा।

मुंबई पुलिस

Recommended Video

    Mumbai में Lalit Hotel को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बोला- 5 करोड़ दो | वनइंडिया हिंदी | *News

    अज्ञात बदमाश ने होटल वाले से कहा कि पांच करोड़ दोगे तो बम को डिफ्यूज कर दूंगा। इससे होटल संचालक के बीच हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई है। उन्होंने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में सहार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

    vhp कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

    वहीं, इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि कुछ दिन बाद दिल्ली पुलिस ने धमकी देने वाला शख्स को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि आरोपी ने विहिप और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे संगठनों का ध्यान खींचने के लिए फर्जी धमकी दी थी। सेंट्रल पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने कहा था कि आरोपी व्यक्ति की पहचान प्रिंस पांडे के रूप में हुई।

    आरोपी गिरफ्तार

    डीसीपी ने बताया था कि हमें दोपहर करीब 12.40 बजे वीएचपी से फोन आया कि एक व्यक्ति उनकी इमारत में घुस गया और बम की धमकी दे रहा था। इसके बाद प्रिंस पांडे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार के एक सदस्य को हाल ही में धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया था। वह आरएसएस और अन्य संगठनों से मदद लेना चाहता था।

    यह भी पढ़ें- फिल्मी अंदाज में हथकड़ी खोल पुलिस पर कर दी गोलियों की बारिश... एक महिला ने पुलिस को भिगी बिल्ली बनाया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+