पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी, दोपहर 2 बजे तक काम बंद

Bomb Threat at Punjab and Haryana High Court: चंडीगढ़ में स्थित पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां बम रखे जाने की धमकी मिली। यह खबर जैसे ही फैली, पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को तुरंत कोर्ट से बाहर निकाला गया। कुछ ही मिनटों में कोर्ट को खाली कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद कोर्ट में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। सभी लोग जल्द से जल्द बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कोर्ट प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया और सभी गेट सील कर दिए गए।

Punjab And Haryana HC

बार एसोसिएशन के सचिव ने दी जानकारी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव गगनदीप जम्मू ने बताया, "हमें बम की धमकी मिली थी। जैसे ही यह मैसेज मिला, सभी को कोर्ट से बाहर निकाल दिया गया। फिलहाल कामकाज दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद किया गया है।"
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्‍तान दुनिया को धोखा देना बंद करो', भारत ने बलूचिस्तान बम हमले के PAK के आरोपों को खारिज किया

'अब तक सब कुछ ठीक'

आरपीएफ इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया, "डीसी कार्यालय में बम की धमकी वाला मेल मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हम प्रतीक्षा क्षेत्र की जांच कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई संदिग्ध चीज न मिले...अब तक सब कुछ ठीक है...यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि स्टेशन सुरक्षित रहे..."

सुरक्षा जांच जारी

फिलहाल पुलिस और बम निरोधक दस्ते कोर्ट परिसर में सघन जांच कर रहे हैं। हर कमरे, गैलरी और खुले स्थानों की तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार कोर्ट और सरकारी इमारतों को लेकर झूठी धमकियां दी जा चुकी हैं। हालांकि, हर बार सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय पर कार्रवाई की है।

जांच पूरी होने के बाद ही खुलेगा कोर्ट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरी तरह से जांच नहीं हो जाती, तब तक कोर्ट का कामकाज शुरू नहीं किया जाएगा। स्थिति सामान्य होने के बाद ही दोपहर 2 बजे के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: IndiGo flight: इंडिगो की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट ओलों में फंसी, आगे का हिस्‍सा टूटा, 227 यात्री कर रहे थे सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+