कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस समीक्षा भटनागर, बयां किया दर्द
मुंबई, 20 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र हैं और उसकी राजधानी मुंबई है। लॉकडाउन के चलते फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग ठप्प पड़ी हुई है। कोरोना की पहली लहर के बाद जब हालात सामान्य हुए तो कलाकारों की जिंदगी पटरी पर लौटती नजर आई थी लेकिन दूसरी लहर ने कई कलाकारों को सड़क पर ला दिया है। उन्हीं में एक एक्ट्रेस समीक्षा भट्टनागर भी शामिल हो चुकी हैं। लॉकडाउन में काम न होने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रही एक्ट्रेस समीक्षा ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है।

आर्थिक तंगी से जूझ रही समीक्षा भटनागर ने कहा अब मेरी सारी सेविंग्स खत्म हो रही है। समीक्षा भटनागर को अंतिम बाद 'हमारीवाली गुड न्यूज' में देखा गया था। एक इंटरव्यू में समीक्षा ने बताया कि काम न होने की वजह से 2020 से वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। समीझा ने बताया लॉकडाउन की वजह से मेरे प्रोजेक्ट्स टाल दिए गए जिस कारण मेरी माली हालत कमजोर हो गई। इसलिए मुझे अपनी ईएमआई का बोझ उठाने के लिए हमारी वाली गुड न्यूज में काम करना पड़ा। आर्थिक रूप से, 2020 मेरे लिए बहुत मुश्किल था और काम के अवसरों की कमी ने इसे और खराब कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा 2020 मेरे लिए बहुत खराब रहा और लॉकडाउन के कारण एक्टिंग के अवसरों की कमी ने इसे और बुरा कर दिया।
अब मुझे कोई भी शो मिलता है और मैं कर लेती हूं
समीक्षा भटनागर ने कहा कोई काम नहीं होने के वजह से हालत और खराब हो चुकी है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो मुंबई में रहना बहुत मुश्कि हो जाएगा। उन्होंने कहा मैंने जो सेविंग्स की थी वो अब खत्म हो चुकी है। समीक्षा ने दोहराया मेरी स्थिति भयावह क्योंकि बतौर एक्ट्रेस वह अभी काम को लेकर चयन नहीं कर सकती हैं। समीक्षा ने कहा मैं अपने रोल को लेकर चूजी रही हूं। मैं कभी भी सास-बहू शो नहीं करना चाहती थी। मैंने ऐसे रोल किए जो मुझे चुनौतीपूर्ण लगे लेकिन अभी ऐसी स्थिति हो गई कि मैं चूजी नहीं हो सकती। इस कंगाली में जो भी मेरे पास प्रोजेक्ट आएगा उसे मुझे ले लेना होगा। उन्होंने कहा अब मुझे कोई भी शो मिलता है और मैं कर लेती हूं। 'समीक्षा भटनागर की फिल्म 'ब्लैक रोज' ओटीटी पर रिलीज हुई। समीक्षा भटनागर 'पोस्टर बॉयज', 'कैलेंडर गर्ल्स' और 'हम गांधी को मार दी' जैसी फिज्में कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications