राज कुंद्रा ने तीन करोड़ की रिंग पहनाकर शिल्पा शेट्टी को बनाया था दुल्हनियां, शाही अंदाज में की थी शादी
Shilpa Shetty became the bride of Raj Kundra by wearing a ring of three crores.
नई दिल्ली, 20 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया।जिसके बाद वो सुर्खियों में हैं। बिजनेसमैन राज कुंद्रा देश ही नहीं दुनिया भर में पहचाने जाते है। महज दसवीं क्लास पास राज कुंद्रा ने पसमीना शॉल बेचने से अपने बिजनेस की शुरूआत की थी और आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। राज कुंद्रा ने जब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से शादी की थी तो दुनिया भर में उनकी शाही शादी की चर्चा हुई थी। आइए जानते हैं अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा की शिल्पा शेट्टी के साथ शादी पर कितना खर्चा हुआ था।

राज कुंद्रा ने शिल्पा को पहनाई थी 3 करोड़ की रिंग
बात अगर शिल्पा शेट्टी की राज कुंद्रा के साथ सगाई की करें तो राज कुंद्रा ने 2009 में यानी आज से 11 साल पहले मुंबई स्थित अपने बंगले में की थी। राज ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी।
Recommended Video

बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में एक हैं शिल्पा और राज कुंद्रा की शादी
शिल्पा और राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 को डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। ये शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है। इनकी शाही अंदाज में हुई शादी के सभी फंक्शन खंडाला में किए गए थे।

राज और शिल्पा ने काटा था 80 किलो का केक
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने रिसेप्शन में 80 किलो का वेडिंग केक काटा था। शिल्पा ने ये केक मुंबई में फिल्म हस्तियों के लिए रखी गई रिसेप्शन पार्टी में काटा था।

शिल्पा ने अपनी शादी में पहनी थी 50 लाख की साड़ी
शिल्पा ने अपनी शादी में 50 लाख की साड़ी, तीन करोड़ की रिंग पहनकर राज कुंद्रा के गले में वरमाला डाली थी। शिल्पा की लाल साड़ी में स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे हुए थे। शिल्पा की ये डिजाइनर साड़ी तरुण तहिलयानी ने तैयार की थी। राज कुंद्रा की शेरवानी डिजाइनर ने शांतनु और निखिल की डिजाइन की थी।

शादी में गहनों से लदी थी शिल्पा शेट्टी
शिल्पा जब दुल्हन के लिबास में सज धज कर शादी में मेहमानों के सामने आईं तो गहनों से लदी शिल्पा को देखकर सभी अचंभित हो गए थे। दुल्हन के जोड़े में शिल्पा बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

3 करोड़ की पहनी थी ज्वैलरी
शिल्पा ने ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहनी थी। शिल्पा ने जो कुंदन की ज्वैलरी पहनी थी।जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए थी। शिल्पा के गहनों में सोना, हीरा और जवाहरात जड़े हुए थे। मैंगलोरियन रीति-रिवाज से हुई थी. वहीं शादी से पहले हल्दी, मेहंदी औऱ संगीत के ग्रैंड फंक्शन भी किए गए थे.












Click it and Unblock the Notifications