रंगोली ने Forbes की लिस्ट पर उठाए सवाल, कहा-एक साल में 17 करोड़ रुपये तो टैक्स देती हैं कंगना

नई दिल्ली। मशहूर मैंगजीन 'फोर्ब्स' ने हाल ही में इस साल के 100 सबसे कमाऊ सेलेब्स की लिस्ट जारी की थी, जिसमें कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को 70वां स्थान हासिल किया है, फोर्ब्स ने कंगना रनौत की सालाना कमाई का औसत 17.04 करोड़ रुपये बताया था लेकिन फोर्ब्स के इन आंकड़ों पर अब कंगना की बहन रंगोली चंदेर ने फोर्ब्स की इस लिस्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

रंगोली ने फोर्ब्स की लिस्ट को झूठा करार दिया

रंगोली ने फोर्ब्स की लिस्ट को झूठा करार दिया

अपने विवादित Tweets की वजह से चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत की बहन रंगोली ने फोर्ब्स की लिस्ट को झूठा करार करते हुए लिखा, ये फोर्ब्स इंडिया एक नंबर का फ्रोड है, मैं इन्हें चैलेंज कर रही हूं कि जिन भी सेलेब्स की इनकम इन लोगों ने मैगेजीन में प्रिंट की है, उसका कोई प्रूव दिखाएं, सब पीआर है, कंगना की जितनी पूरी इनकम लिखी है उससे ज्यादा वो टैक्स चुकाती हैं।

कंगना कितना कमाती हैं खुद कंगना भी नहीं जानती

रंगोली ने कहा कि कंगना, पूरे साल कितने पैसे कमाती है, इस बारे में खुद कंगना को भी नहीं पता है, उसकी इनकम के बारे में या तो मुझे पता है या फिर अकाउंट्स डिपार्टमेंट को, हम उन्हें पूरी जानकारी देते हैं जो कि काफी खूफिया हैं, रंगोली के इन ट्वीट के मुताबिक कंगना रनौत हर साल 17 करोड़ रुपये से भी ज्यादा टैक्स चुकाती हैं जो कि दर्शाई गई कमाई से भी ज्यादा है।

एक फिल्म की 11 करोड़ रुपये फीस लेती हैं कंगना?

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें ये कहा गया था कंगना रनौत एक फिल्म की 11 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। इसके अलावा कंगना के पास कुछ 15 एंडोर्समेंट भी हैं जिनके लिए वो मात्र एक दिन के लिए 1.5 करोड़ चार्ज करती हैं, फिलहाल रंगोली के इस ट्वीट पर कंगना की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है, वैसे इन दिनों कंगना अपनी आने वाली फिल्म 'थलइवी' के लिए चर्चित हैं, फिल्म में वो तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता का रोल प्ले कर रही हैं, इसके अलावा कंगना की फिल्म पंगा का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया गया है। इस फिल्म में कंगना नेशनल कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+