सेक्स रैकेट चला रहा था बॉलीवुड का प्रोडक्शन मैनेजर, पुलिस ने कई विदेशी लड़कियों को बचाया
मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने बॉलीवुड के प्रोडक्शन मैनेजर को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी कथित रूप से जुहू स्थित उपनगरीय इलाके में पिछले 6 साल से सेक्स रैकेट चला रहा था जिसका पुलिस ने शनिवार को छापामार के खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्रोडक्शन मैनेजर राजेश कुमार लाल को गिरफ्तार किया गया है वह एक चार सितारा होटल में चल रहे इस रैकेट के मामले में धरा गया है।

विदेशी महिला का साथ मिलकर चलाता था रैकेट
पुलिस ने खुलासा किया कि राजेश कुमार लाल खुद को बॉलीवुड का प्रोडक्शन मैनेजर बताता है और वह काफी सालों से इस घिनौने काम को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने उसके चंगुल से उज्बेकिस्तान की दो लड़कियों को भी बचाया है। इतना ही नहीं आरोपी राजेश के साथ इस रैकेट में एक उज्बेक महिला का भी नाम सामने आया है। जरीना नाम की इस महिला के साथ राजेश अपना गोरख धंधा चला रहा था। जरीना उज्बेक में रहकर राजेश की मदद से साथ में वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं।

पहले भी छुड़ाई गई थीं 3 लड़कियां
बता दें कि इससे पहले भी 23 दिसंबर को एस एस शाखा ने जुहू स्थित इसी होटल से छापामार कर सेक्स रैकेट में शामिल तीन लड़कियों को बचाया था। पुलिस ने बताया कि राजेश और जरीना अपने ग्राहकों के पास विदेशी महिलाओं को भेजते थे और उसके लिए 80 हजार रुपये तक वसूल करते थे। बॉलीवुड प्रोडक्शन मैनेजर को संबंधित धाराओं के आधीन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विदेश से कंट्रोल होता था रैकेट
पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि वह ग्राहकों से डील फिक्स करता था और जरीना होटल में विदेशी लड़कियों की डिलीवरी करती थी। राजेश उन लड़कियों को यह कह कर फुसलाता था कि सब अच्छे से रहा तो दोनों की अच्छी कमाई हो सकती है। पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले जरीना मुंबई काम के सिलसिले में आई थी जहां उसकी मुलाकात राजेश से हुई। वर्तमान में वह उज्बेकिस्तान में है।
यह भी पढ़ें: इस पॉर्न साइट को 22 महिलाओं ने दिया 91 करोड़ रुपये का झटका, जानिए क्या है माजरा
-
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications