नीना गुप्‍ता को प्रोड्यूसर डेविड धवन ने किया था अपमानित, उस वक्‍त ये एक्‍ट्रेस बनी थी हमदर्द

नीना गुप्‍ता को इस प्रोड्रूयूसर ने किया था अपमानित, फूट-फूट कर रोने पर जूही चावला ने पोछे थे आंसू

मुंबई, 15 जून। बॉलीवुड की अभिनेत्री नीना गुप्ता ने सच कहूं तो नामक अपनी आत्मकथा की शुरूआत की है। जिसमें नीना गुप्‍ता ने एक बाद एक कई खुलासे किए है। नीना ने फिल्‍म ईना मीना डीका के सेट पर एक घटना को याद किया जिसमें उन पर निर्देशक डेविड धवन ने चिल्लाया था। वह फूट-फूट कर रोने लगी और अभिनेत्री जूही चावला ने उन्हें सांत्वना दी।

जानें किस बात को डेविड धवन ने नीना को किया था बेइज्‍जत

जानें किस बात को डेविड धवन ने नीना को किया था बेइज्‍जत

ईना मीना डीका में, उस समय की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री नीना गुप्ता की एक भिखारी की छोटी सी भूमिका मिली थी। नीना गुप्‍ता ने जब डेविड धवन से उनके करेक्‍टर को कुछ डॉयलॉकग देने का अनुरोध किया, तो उन्होंने उन पर तंज कसाऔर चिल्‍लाए। इस घटना के बारे में फिल्म कंपेनियन से बात करते हुए, नीना ने कहा, "जब उन्होंने ऐसा कहा तो मैं रोने लगी और बहुत सारे अभिनेता थे, और मुझे बहुत बुरा लगा।

फूट-फूट कर रोने पर जूही चावला ने पोछे थे आंसू

फूट-फूट कर रोने पर जूही चावला ने पोछे थे आंसू

नीना गुप्‍ता ने बताया जूही चावला वहां थीं और उन्होंने मुझे अंदर ले जाकर कहा, 'चिंता मत करो, मैं भी कई बार रो चुकी हूं जब मैंने शुरुआत की थी।' और फिर उसने समझाया कि डेविड बहुत कठिन स्थिति में है, उसे बहुत अधिक तनाव है, और यह और वह। लेकिन मेरी बात यह है कि मुझमें हमेशा आगे बढ़ने की अद्भुत क्षमता है। मैं कई बार भगवान से प्रार्थना करती थी कि 'हे भगवान, ये फिल्म रिलीज ना हो। '"

डेविड धवन से अब है दोस्‍ती लेकिन....

डेविड धवन से अब है दोस्‍ती लेकिन....

नीना ने कहा कि हालांकि वह इस घटना से आगे बढ़ चुकी हैं और अब डेविड के साथ दोस्ताना रिश्ते में हैं, लेकिन वह इसे कभी नहीं भूल पाएंगी। "मैं डेविड के साथ बहुत दोस्ताना हूं उनकी पत्‍नी के साथ भी मेरी दोस्‍ती है। लेकिन मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगी। मैं माफ कर देती हूं लेकिन मैं कभी नहीं भूलूंगी। मैं आगे बढ़ गई, पता नहीं कैसे। भगवान ने मुझे वह ताकत दी है।

नीना अखिरी बार इस फिल्‍म में आईं थी नजर

नीना अखिरी बार इस फिल्‍म में आईं थी नजर

बता दें ईना मीना डीका में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और विनोद खन्ना भी थे। यह फिल्म 1989 की हॉलीवुड फिल्म थ्री फ्यूजिटिव्स से काफी हद तक प्रेरित थी। नीना को आखिरी बार नेटफ्लिक्स फैमिली ड्रामा सरदार का ग्रैंडसन में देखा गया था। फिल्म में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी थे।

https://www.filmibeat.com/photos/rivika-mani-71756.html?src=hi-oiRivika Mani की हॉट अदाओं को देख छूटा फैंस का पसीना! बेहद ग्लैमरस PICS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+