कैंसर की शिकार हुई टीवी की ये मशहूर 'सास', गुजारा करने के लिए बेचा घर का सामान और गहने
मुंबई, जुलाई 05: एक तरफ कोरोना महामारी से सारे उद्योग धंधे ठप पड़े हुए हैं। वहीं इसका फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है। कई बॉलीवुड और टीवी प्रोजेक्ट्स इन दिनों कोरोना के चलते रूके हुए है। ऐसे में टीवी सीरियल बेपनाह सहित तीन दशकों के ज्यादा वक्त से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस शगुफ्ता अली इन दिनों अपने मुश्किल दौर में जी रही हैं। हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि शगुफ्ता एक बहुत बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं।

कैंसर सर्वाइवर हैं शगुफ्ता अली
बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने 15 से ज्यादा फिल्मों और लगभग 20 टीवी सीरियल में काम किया हैं। लेकिन इस वक्त वो अपने जीवन में एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। अपनी बीमारी और काम ना होने के चलते वो आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। हाल ही में अपनी परेशानियों का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया। स्पॉटबॉय के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो पिछले 20 सालों से बीमार हैं और कैंसर की थर्ड एडवांस स्टेज की सर्वाइवर हैं।

4 सालों से झेल रही परेशानियां
अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पहली बार वो इस बारे में मीडिया में बात कर रही हैं। बकौल एक्ट्रेस किसी को नहीं पता था कि मैं इस दौर से गुजर रही हूं सिवाय इंडस्ट्री के बहुत कम लोगों को छोड़कर, जो उनके करीबी दोस्त है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब मेरे हाथ में बहुत काम था। मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला और मुझे बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा। मैंने कीमोथेरेपी ली जो हर बार एक नया जन्म पाने जैसा था। यहां तक की मैंने उस वक्त भी अपना काम जारी रखा, लेकिन पिछले 4 साल से मुझ पर जिंदगी बहुत कठोर हो गई।

'साथ निभाना साथिया' था लास्ट प्रोजेक्ट
उन्होंने बताया कि पिछले 6 साल से वो डायबिटीज से जूझ रही हैं। तब से वो कई स्वास्थ्य की परेशानियों का सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि अपने जीवन में पहले ही बहुत सी चीजें देखी हैं जो आमतौर पर लोग 65 साल की उम्र में आकर देखते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से उनके पास काम की बहुत कमी हो गई है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस दौरान जो भी प्रोजक्ट आए वे कभी पूरे नहीं हुए, यहां तक की एक फिल्म की शूटिंग का तो सिर्फ एक सीन शूट किया था। उन्होंने आखिरी प्रोजेक्ट पूरा किया वह टीवी शो साथ निभाना साथिया था।

घर का सामान, गाड़ी से लेकर जेवरात तब सब बेचें
अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में हालात ऐसी हो गई है कि उन्हें अपने घर के कीमती सामान और ज्वेलरी बेचकर घर चलाना पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि उनकी किसी ने कोई मदद नहीं की। भावुक होते हुए उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मैंने अपनी कार, गहने बेच दिए हैं और अगर मैं डॉक्टर के पास जा रही हूं तो मैं ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रही हूं। बता दें कि शगुफ्ता को पुनर्विवाह, एक वीर की अरदास...वीरा और ससुराल सिमर का जैसे टीवी शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वह कानून अपना अपना, गर्दिश और अजूबा सहित कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications