कोरोना मरीज की मौत से दुखी हुए 'मसीहा' सोनू सूद, 25 साल के युवक को बचाने के सभी प्रयास फेल

मुंबई, जून 02: कोरोना काल में पिछले साल से शुरू हुआ एक्टर सोनू सूद की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। इस त्रासदी भरे माहौल में सोनू लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। जहां कोरोना की पहली लहर के दौरान उन्होंने लोगों को घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया था तो इस बार दूसरी लहर में वो कोरोना मरीजों के इलाज में आ रही परेशानियों को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। चाहे वो ट्रीटमेंट में काम आने वाला दवा-इंजेक्शन हो या फिर अस्पताल में कोविड बेड। सोनू अपनी ओर से लोगों की जान बचाने के लिए दिन रात मेहनत करते नजर आते हैं। वो देश के लाखों लोगों की उम्मीद की एक किरण बन चुके हैं, हालांकि वह अपने पास आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बचाने में सक्षम नहीं है, जिसका खुलासा उन्होंने अपने अपने लेटेस्ट ट्वीट में किया है। सोनू ने अपनी निराशा और बेबसी को फैंस के साथ ट्वीट के जरिए बताया है।

खुद बेबस नजर आए सोनू सूद

खुद बेबस नजर आए सोनू सूद

फिल्मों के हीरो से सोनू सूद कब देश की जनता के लिए रियल हीरो बन गए आप अच्छे से जानते हो। अगर कोई भी शख्स सोनू सूद से सोशल मीडिया पर मदद के लिए पुकारता है तो वो जरूर उनकी हेल्प करने के लिए आगे आते हैं। ऐसे हजारों उदाहरण है, जब सोनू ने लोगों की मदद की है। लेकिन लोगों को हिम्मत देने वाले सोनू सूद खुद बेबस नजर आए। उन्होंने अपनी नए ट्वीट में एक उन दो मरीजों के बारे में बताया, जिनकी वो मदद कर रहे थे। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा मौत से संघर्ष कर रहा है। ऐसे में सोनू ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए भगवान से मदद मांगी है।

25 साल का युवक हारा कोरोना से जंग

25 साल का युवक हारा कोरोना से जंग

एक्टर सोनू सूद ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें पता था कि इन मामले में बहुत कम उम्मीद है। सोनू ने मंगलवार देर रात ट्वीट करके बताया कि एक 25 साल का लड़का, जिसे हम बचाने की कोशिश कर रहे थे आज कोविड से अपनी लड़ाई हार गया। इन सभी दिनों में यह जानने के बावजूद कि उसके बचने की संभावना कम थी। मैं उम्मीद के साथ हर रोज डॉक्टर से बात करता था। उनके माता-पिता के साथ वास्तविकता साझा करने की हिम्मत कभी नहीं हुई।

दूसरे युवक की हालत नाजुक

दूसरे युवक की हालत नाजुक

वहीं एक बॉडी बिल्डर के जीवन के लिए संघर्ष करने के बारे में सोनू ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि एक और 29 वर्षीय बॉडी बिल्डर जिसे हमने बचाया था, अब तेलंगाना के एक अस्पताल में उसकी हालत नाजुक है। गमगीन बहन से 20 मिनट बात की और उसे आशा दी। आस-पास इतना दुख देखकर बहुत दुख होता है। भगवान दयालु हो...

भारती की मौत पर भावुक हुए थे सोनू सूद

भारती की मौत पर भावुक हुए थे सोनू सूद

वहीं इससे पहले भी एक कोरोना मरीज की मौत पर सोनू सूद ने अफसोस जताया था। उन्होंने नागपुर की एक कोरोना पॉजिटिव यंग गर्ल भारती को एयर एंबुलेंस के जर‍िए हैदराबाद अस्पताल पहुंचाया था, जिसने महीने भर से ECMO मशीन पर रहने के बाद दम तोड़ दिया था। बता दें कि सोनू सूद कोरोना की दूसरी लहर में लगातार लोगों की इलाज से संबंधित मदद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+