'मसीहा' Sonu Sood को Kangana Ranaut ने बताया लालची!, पुरानी है दोनों के बीच दुश्मनी!
मुंबई, मई 4: एक तरफ पूरा देश कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ बॉलीवुड में नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि इस नई बहस को जन्म देने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है। देश के हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखने वाली कंगना ने ट्वीटर पर एक ऐसे ट्वीट को लाइक किया है, जिसने सोनू सूद को 'लालची' बताया गया था। वहीं आरोप लगाया कि सोनू सूद आपदा के वक्त में पैसों के लिए लालची हो रहे हैं।

चर्चाओं में कंगना रनौत का Like
सोनू सूद और कंगना रनौत दोनों ही फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। ऐसे में सोनू जहां कोरोना महामारी में लोगों की मदद करने अपने काम से सोशल मीडिया में छाए रहते हैं तो कंगना रनौत अपनी बयानबाजी को लेकर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरती है। सोनू इस कोरोना महामारी में मसीहा बने हुए हैं। इस दौरान कंगना रनौत का लाइक किया गया एक ट्वीट चर्चाओं में आ गया हैं।जिस सोशल मीडिया यूजर ने सोनू के खिलाफ पोस्ट किया है, कंगना रनौत उसको फॉलो भी करती हैं।
एक यूजर ने सोनू के बारे में कही ये बात
दरअसल, कंगना रनौत ने एक ट्वीट को लाइक किया है, जिसमें सोनू सूद पर 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया गया है। सोमवार को एक यूजर ने एक एड तस्वीर को साझा किया, जिसमें सोनू सूद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन के एक एड में देखे गए थे। मशीनों की कीमत लाखों रुपए है। ट्विटर यूजर ने पोस्टर साझा करते हुए कहा कि इस तरह के फ्रॉड से पैसे कमाए जा रहे हैं। इस ट्वीट को कंगना रनौत सहित 2900 लोगों ने ट्वीट को लाइक किया। वहीं इस ट्वीट को लगभग 800 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है।

क्या है सोनू और कंगना के बीच झगड़ा?
सोनू और कंगना फिल्म 'मणिकर्णिका' का हिस्सा थे, इससे पहले कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला कर लिया था। कंगना ने दावा किया था कि उन्होंने एक महिला निर्देशक के तहत काम करने से इनकार कर दिया। सोनू ने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं था। सोनू ने बरखा दत्त की मोजो स्टोरी के साथ बात करते हुए कहा था कि मेरे 80 फीसदी दृश्यों को काट दिया गया था और जो दृश्य मुझे सुनाए गए थे, वे नहीं थे। कंगना के साथ बात करने और उनके विजन को समझने के बाद सोनू ने उन्हें बताया कि वह 'शूटिंग में सहज नहीं थे कि वह मुझसे क्या करने के लिए कह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications