मां श्वेता तिवारी के झगड़े के बाद पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम से ले ली थी छुट्टी, अब बोल्ड अंदाज में की वापसी
मां श्वेता तिवारी के झगड़े के बाद पलक ने इंस्टाग्राम से ले ली थी छुट्टी, अब बोल्ड अंदाज में की वापसी
मुंबई, जून 4। बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ एक्सर विवादों में रही है। अपनी शादीशुदा जिंदगी के लेकर वो अक्सर चर्चा में रही है। हाल ही में श्वेता और उनके पति अभिनव का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। इन विवादों के बाद श्वेता की बेटी पलक तिवारी ने अचानक अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। पलक के इस तरह से इंस्टाग्राम छोड़ने से उनके फैंस बेहद मायूस थे, लेकिन अब एक बार फिर से उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। चंद दिनों के इंतजार के बाद पलक ने एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर धमाकेदार वापसी की है।

पलक ने इंस्टाग्राम पर किया कमबैक
ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट के साथ एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर कमबैक किया है। आपका बता दें कि मई महीने में अचानक से पलक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद ही अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर कमबैक कर अपने लाखों फैंस और फॉलोअर्स को तोहफा दिया है।

तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
इंस्टाग्राम पर वापसी के साथ ही पलक ने अपन अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पलक के ग्लैमरस और बोल्ड लुक को देखकर आप इन तस्वीरों से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। पलक के पोस्ट डाालते ही ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो गई। उनके फैंस इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं और पलक की वापसी के लिए उनका शुक्रिया कर रहे हैं।

मां श्वेता और सौतेले पिता की लड़ाई के बाद डिलीट किया था अकाउंट
पिछले महीने श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के मारपीट का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से श्वेता की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आने लगी। इन सब विवादों और बातों के बीच अचानक पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम से विदाई ले ली। आपको बता दें कि पलक जल्द ही अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही है। विशाल मिश्रा निर्देशित फिल्म रोजी द सैफ्रॉन चैप्टर से वो अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications