VIDEO: मालदीव में श्रद्धा कपूर की मस्ती, बर्थडे पर किया ऐसा डांस कि हो गया VIRAL

मुंबई: बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार श्रद्धा कपूर इन दिनों मालदीव में है। श्रद्धा कपूर अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी के लिए मालदीव में हैं और शादी के जश्न के बीच बुधवार को उन्होंने अपना 34वां बर्थ डे भी सेलिब्रेट किया। अपने बर्थ डे की शाम को श्रद्धा कपूर ने अपने फैमिली और दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'स्त्री' के गाने कमरिया पर डांस किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

श्रद्धा कपूर ने जमकर हिलाई 'कमरिया'

अपने बर्थ डे पर श्रद्धा कपूर एक बिजी मैक्सी ड्रेस पहने हुए थी। साथ ही ग्रुप के साथ जमकर डांस मस्ती करती दिखाई दीं। उनके साथ प्रियांक शर्मा और उनकी दुल्हन शजा मोरानी भी मौजूद थी। इस दौरान जैसे ही डीजे पर उनकी फिल्म 'स्त्री' का गाना कामरिया बजता है, वैसे ही वो भी नोरा फतेही की तरह अपनी कमरिया हिलाने लगती है। श्रद्धा कपूर का ये डांस वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ब्लू कलर के लहंगे में स्पेशल वेंडिग लुक

श्रद्धा ने हाल ही में स्पेशल वेंडिग की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने समुद्र के किनारे से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ब्लू कलर के फूलों वाले लहंगे में स्लो मोशन में गोल-गोल घूम रही है। ये लुक उन्होंने प्रियंक शर्मा और शजा मोरानी की शादी के लिया था। जिसका #ShazaSharmaGayi के साथ कैप्शन दिया।

श्रद्धा कपूर के कजिन है प्रियांक शर्मा

प्रियांक शर्मा एक्टर पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं और श्रद्धा कपूर के कजिन है। इस शादी में उनके भाई सिद्धार्थ कपूर और उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी मालदीव में नजर आए। प्रियांक और शजा मोरानी ने फरवरी की शुरुआत में कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद दोस्तों और परिवार के लिए एक पार्टी मालदीव में रखी है। श्रद्धा भी जल्द ही रोहन के साथ शादी करने का प्लान बना रही हैं। वरुण धवन ने भी इसके संकेत दिए थे।

रणबीर कपूर के साथ आएंगी अगली फिल्म में नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 34वां बर्थडे बहुत खास रहा। उन्होंने अपनी फैमिली और फ्रेंडस के साथ जमकर मस्ती की। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़ी श्रद्धा का इंडस्ट्री में अब तक 11 साल सफर रहा है। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों लव रंजन की आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। वहीं श्रद्धा को आखिरी बार बागी- 3 में टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+