Sara Ali Khan की इस तस्वीर ने मचाया धमाल, सनसेट को देखते हुए कही ये बात

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भले ही कुछ ही फिल्में की हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैन्स की संख्या बहुत ज्यादा है। सोशल मीडिया में खासकर इंस्टाग्राम पर वो ज्यादा सक्रिय रहती हैं। जब भी सारा किसी शूट या ट्रिप पर जाती हैं, तो उससे जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। अब उनकी एक पोस्ट फिर से सुर्खियां बटोर रही है।

ग्रे टॉप में दिखीं सारा

ग्रे टॉप में दिखीं सारा

हाल ही में सारा (Sara Ali Khan) ने सनसेट के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस फोटो में सारा ने ग्रे टॉप पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा उससे साफ जाहिर होता है कि सारा को सनसेट बहुत ज्यादा पसंद है। सारा ने लिखा- "जब आप सूरज को अस्त होते हुए देखते हैं, तो सारा इसे एक अच्छा दिन कहती हैं"।

फैन्स ने की जमकर तारीफ

फैन्स ने की जमकर तारीफ

इंस्टाग्राम पर सारा के फॉलोवर्स की संख्या 3 करोड़ होने वाली है। जैसे ही सारा ने सनसेट के साथ फोटो डाली 24 घंटे के अंदर उस पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। डॉ. सिद्धार्थ भार्गव नाम के एक यूजर्स ने मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा- "सारा के चेहरे पर पड़ी धूप, सारा लुकिंग बहुत खूब"। सनसेट के अलावा सारा ने अपने कुछ दोस्तों के साथ भी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

कुली नंबर-1 को नहीं मिला रिस्पॉन्स

कुली नंबर-1 को नहीं मिला रिस्पॉन्स

हाल ही में सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर-1 आई थी। इस फिल्म को लोगों का खास रिस्पांस नहीं मिला, साथ ही क्रिटिक ने भी इसको खराब रेटिंग दी। जिस वजह से सारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। सारा के अलावा उनके को-एक्टर वरुण धवन को भी इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए काफी आलोचनाएं सुननी पड़ीं। अब वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म अतरंगी रे में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा उनके कई अन्य प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+