'राधे' की जमकर बुराई करना KRK को पड़ा भारी, सलमान ने कराया मानहानि का मुकदमा दर्ज

मुंबई, मई 26: बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर सलमान खान की ईद पर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को विदेशों में सिनेमाघरों और भारत में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया। सलमान की फिल्म को उनके फैंस और क्रिटिक्स का मिला जुला रिव्यू मिला है, हालांकि फिल्म को लेकर सलमान खान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इस बीच सलमान खान की फिल्म 'राधे' की बुराई करना एक्टर कमाल आर खान को भारी पड़ गया हैं। केआरके के खिलाफ सलमान ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

मानहानि की शिकायत कराई दर्ज

मानहानि की शिकायत कराई दर्ज

कमाल आर खान के फिल्म 'राधे' पर किए गए रिव्यू पर आपत्ति जताते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मंगलवार को मुंबई की एक अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सलमान खान की लीगल टीम की ओर से केआरके को शिकायत के संबंध में नोटिस भेजा है। नोटिस के मुताबिक सलमान खान की लीगल टीम गुरुवार को शहर की सिविल कोर्ट के एक एडिशनल सेशन जज के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख करेगी।

Recommended Video

    Salman Khan की Film 'Radhe' की बुराई करना KRK को पड़ा भारी, मानहानि का मुकदमा दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    ट्वीट कर लिखी केआरके ने यह बात

    ट्वीट कर लिखी केआरके ने यह बात

    नोटिस की जानकारी देते हुए केआरके ने खुद इस बात को सोशल मीडिया पर कबूला है। वहीं उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं सिर्फ मनोरंजन के लिए फिल्मों की समीक्षा करता हूं। अगर मुझे पता होता कि सलमान मेरे रिव्यू से आहत होते हैं तो मैं रिव्यू नहीं करूंगा। अगर वह मुझे अपनी फिल्म की समीक्षा नहीं करने के लिए कहते तो मैं समीक्षा नहीं करता। इसके साथ ही केआरके ने लिखा कि मुझे उनकी फिल्म की समीक्षा करने से रोकने के लिए मामला दर्ज करने की जरूरत नहीं है। मैं यहां किसी को ठेस पहुंचाने नहीं आया हूं। मैं भविष्य में उनकी फिल्म की समीक्षा नहीं करूंगा।

    केआरके की सलीम खान से गुहार

    केआरके की सलीम खान से गुहार

    एक्टर केआरके ने सलमान के पिता और बॉलीवुड के जाने माने स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान से अपील भी करते हुए कहा कि आप कृपया इस मामले को आगे नहीं बढ़ाने के लिए सलमान से कहें। वहीं उन्होंने इस बात का भी भरोसा दिलाया कि आगे वो सलमान खान की किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे और साथ ही हाल में जारी किया वीडियो भी हटा देंगे।

    केआरके ने की थी फिल्म की जमकर बुराई

    केआरके ने की थी फिल्म की जमकर बुराई

    आपको बता दें कि केआरके बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों की रिव्यू अपने अंदाज में करते हैं। उन्होंने दुबई में फिल्म राधे का फर्स्ट हाफ देखने के बाद रिव्यू किया था। अपने रिव्यू में उन्होंने फिल्म की जमकर बुराई करते हुए कहा था कि फिल्म देखने के बाद बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कहानी क्या है? मेरा पूरा दिमाग घूम गया है। फिल्म प्रभु देवा ने डायरेक्ट की है, जिसमें सलमान खान, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ हैं। हालांकि कमाई के मामले में फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+