राखी सावंत ने खोला KRK की पैंट का 'राज', कहा- 'ये एक नंबर का झूठा है'
मुंबई, जून 24: बॉलीवुड में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना नया काम नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से शुरू हुए केआरके और सलमान खान के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमाल आर खान ने सलमान की फिल्म 'राधे' का ऐसा निगेटिव रिव्यू किया की मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद लगातार एक के बाद एक नया शख्स सामने आ रहा है। इस बीच आइटम गर्ल्स और रियलिटी शो स्टार राखी सावंत ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

केआरके बहुत बड़ा झूठा- राखी
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों केआरके और सलमान खान के विवाद के बाद जमकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। जहां अब इस मामले में राखी सावंत ने भी अपना सपोर्ट सलमान खान को दिया है। राखी ने सलमान खान का साइड लेते हुए कहा कि वो बहुत अच्छे हैं। उन्होंने मेरी मां का कैंसर का ट्रीटमेंट करवाया था, जिसको कभी नहीं भूल पाउंगी। इसके अलावा उन्होंने केआरके को एक बहुत बड़ा झूठा बताया है।

सलमान बॉलीवुड लीजेंड हैं- राखी
पिछले महीने सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की रिलीज के बाद से ही केआरके और सलमान खान के बीच झगड़ा चल रहा है। केआरके ने फिल्म का बहुत गंदा रिव्यू किया था, जिसके बाद से यह जंग मानहानि के मुकदमा तक जा पहुंची। वहीं अब राखी सावंत ने इस पूरे मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सलमान जी एक बॉलीवुड लीजेंड हैं, एक ब्लॉकबस्टर स्टार हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है अगर वह मेरे बारे में अच्छी बातें कहते हैं। उन्होंने मुझे मेरी मां दी। बिग बॉस छोड़ने के बाद मैं तनाव में थी। मेरे पास कोई पैसा नहीं था, सलमान खान आगे आए और उन्होंने मेरी मां का इलाज करवाया।

750 की पैंट पहनता है केआरके
वहीं राखी ने राखी ने केआरके को झूठा भी कहा, राखी ने बताया कि ये केआरके एक नंबर का झूठा है। वो सिर्फ लोगों की बुराई करना जानता हैं। वो बोलता है कि मेरी पैंट अमेरिका से आती है, दूध स्विट्जरलैंड से आता है। वो लोखंडवाला से 750 रुपये में खरीद के लाता है और वो ही पैंट पहनता हैं। आपको बता दें कि हाल ही में केआरके ने राखी के साथ अपने फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर की थी। इसमें राखी हंसते हुए उनसे पूछ रही थीं कि उन्होंने क्या किया है। वह गायक मीका सिंह पर उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया देती दिखाई दीं, जिसमें उन्होंने उन्हें 'सुअर' कहा था।












Click it and Unblock the Notifications