'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग में 2 दिनों तक नहाई नहीं थीं परिणीति चोपड़ा, जानिए कौन सा था वो सीन
मुंबई, जून 09: हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म में परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग को खूब सराहना मिली है। फिल्म के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया है कि 'संदीप और पिंकी फरार' के एक सीन की शूटिंग के लिए उन्होंने पूरे दो दिन तक नहाया नहीं था। इसके साथ ही इस बात बारे में भी बताया कि उस सीन के लिए गंदगी के बीच में ही सोई थीं।

कच्चे घर में करना था सीन शूट
ऐसे में अब एक ही सवाल मन में आता है कि फिल्म में वो कौसना सीन था, जिसके लिए परिणीती को यह सब करना पड़ा। हालांकि जिन्होंने इस फिल्म को देखा होगा उनको पता लग गया होगा कि एक्ट्रेस किस सीन की बात कर रही है। वहीं जिन्होंने इस फिल्म को नहीं देखा उनको हम बता रहे है कि फिल्म के दौरान पहाड़ पर मौजूद एक कच्चे घर यानी झोपड़ी में एक सीन फिल्माया गया है। जहां अर्जुन कपूर उनके साथ होते हैं।

यही था वो फिल्म का सीन
अपने इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वह सीन की लोकेशन थी वहां बहुत ज्यादा गंदगी थी, कूड़ा-कचरे का ढेर लग रहा था। उस सीन के पूरे सीक्वेंस को हमने 2-3 दिनों तक एक झोपड़ी में शूट किया था। एक एक्टर के नाते मुझे नहीं पता कि लोग इस पर कैसा रिएक्शन देंगे, लेकिन उस सीन के लिए मैंने दो दिन तक शॉवर नहीं लिया था। दरअसल वो सीन एक पहाड़ी झोपड़ी में फिल्माया गया था, जहां परिणीति के कैरेक्टर को अबॉर्शन से जुड़ा सीन करना था।

'गंदगी' में सोई थी परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस ने बताया कि जब भी शूट खत्म होता था तो वो वापस जहां स्टे ले रही थी, वहां चली जाती और उनके पूरी बॉडी पर कीचड़ और गंदगी रहती थी। यहां तक की वहां धूल के कारण उनके भी बाल भी काफी खराब हो गए थे, लेकिन वो उन्हें साफ नहीं करती और ऐसे ही गंदगी भरी हालत में बिना शॉवर लिए सो जाती और अगले शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच जाती थीं।

बिना मेकअप के रियल लुक देना था
अपने सीन के बारे में आगे बताते हुए अपने इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया था कि वो किसी भी तरह से मैथड एक्टर नहीं हैं, लेकिन वह पूरी तरह से नष्ट दिखना चाहती थी, वो भी मेकअप की मदद से ऐसा नहीं करना चाहती थी। हालांकि शूटिंग के दौरान परिणीति ने यह भी सोचा था कि क्या वो इसे हद से ज्यादा तो नहीं कर रही हैं, लेकिन फिल्म देखने के बाद उनको महसूस हुआ कि यह सब कुछ इसके लायक था।

दो ऐसे लोगों की कहानी जिन्हें...
आपको बता दें कि बता दें कि दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थे। ये फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जिन्हें पुलिस ढूंढ रही होती है। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था। वहीं इस फिल्म को लेकर परिणीती ने भी अपने इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी भूमिका के लिए दिबाकर बनर्जी को थैंक्यू बोला था।

अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ आएगी फिल्म
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीती अजय देवगन के साथ 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' और रणबीर कपूर के साथ लीड रोल फिल्म 'ऐनिमल' में नजर आएंगी। वहीं इस साल परिणीति की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं- द गर्ल ऑन द ट्रेन, साइना और संदीप और पिंकी फरार। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने कुछ कामों से 'बहुत नाखुश' होने की बात स्वीकार की थी।












Click it and Unblock the Notifications