प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को अपनाना चाहते थे सतीश कौशिक, मसाबा को देना चाहते थे अपना नाम
मुंबई, जून 16: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार नीना गुप्ता जितनी अपनी एक्टिंग के लिए चर्चाओं में रहती है उतनी ही अपनी निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। वो अपनी लाइफ स्टाइल, बेबाकी और एक्टिंग के लिए काफी पॉपुलर हैं। नीना ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' लॉन्च की है, जिसमें उनकी रील लाइफ से लेकर रीयल लाइफ तक, सभी चीजों के बारे में खुलकर बताया गया है। इस बुक में कई खुलासे किए हैं, जिनमें से एक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वो नीना गुप्ता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक से जुड़ा हुआ है।

गर्भवती नीना को सतीश कौशिक का प्रपोजल
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी हर बेबाकी से लोगों को हैरान करने पर मजबूर किया है। ऐसा ही उनका एक फैसला था बिन ब्याही बेटी की मां बनने का। अपनी ऑटोबॉयोग्राफी में नीना ने जहां अपने दर्द और अकेलेपन को बयां किया है। वहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि जब वो बिना शादी किए गर्भवती थीं, तब निर्देशक-अभिनेता सतीश कौशिक ने उन्हें शादी का प्रपोजल दिया था।

'किसी को किसी बात पर शक नहीं होगा'
नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में खुलासा किया कि उनके अच्छे दोस्त सतीश कौशिक ने उनके गर्भवती होने पर उनसे शादी करने की पेशकश की थी। नीना गुप्ता के मुताबिक सतीश कौशिश ने उनसे कहा था कि अगर उनका बच्चा सांवला हुआ तो आप इसे मेरा बच्चा बता सकती हैं। सतीश ने उनसे कहा था कि 'चिंता मत करो, अगर बच्चा डार्क स्किन का पैदा होता है तो आप कह सकते हैं कि यह मेरा है और हम शादी कर लेंगे। किसी को किसी बात पर शक नहीं होगा। लेकिन नीना ने उस वक्त अकेले रहने का फैसला किया और खुद अपनी बच्ची की देखरेख की।

पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में थीं नीना
आपको बता दें कि 1980 के दशक में पूर्व क्रिकेटर सर विव रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में रहने के दौरान नीना गर्भवती हो गईं थी। हालांकि उसके बाद दोनों अलग हो गए। नीना ने बेटी मसाबा को जन्म दिया जो कि आज एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। नीना की बेटी मसाबा गुप्ता के पिता पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आत्मकथा में इस बात का जिक्र किया है कि कैसे सिंगल मदर बनकर उन्होंने अपनी बेटी को बड़ा किया और लोगों ने उनकी बदनानी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

49 साल की उम्र में की शादी
वहीं नीना गुप्ता ने 49 साल की उम्र में शादी थी। साल 2008 दिल्ली में रहने वाले चार्टर्ड अकाउटेंट विवेक मेहरा से नीना ने मैरिज की। अब नीना उन्हीं के साथ अपनी जीवन बीता रही हैं। बता दें कि नीना और विवेक पहली बार लंदन से मुंबई की फ्लाइट में मिले थे। हाल ही में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान वो पहली बार पति-पत्नी की तरह रहे। क्योंकि काम के सिलसिले में विवेक दिल्ली रहते हैं और नीना गुप्ता मुंबई।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications