बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, अनु मलिक की मां का निधन, पोते अरमान मलिक ने शेयर किया इमोशनल नोट
मुंबई, 26 जुलाई: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक की मां का निधन हो गया। रविवार( 25 जुलाई) को उन्होंने अंतिम सांस ली। 86 वर्ष की उम्र में अनु मलिक की मां बिलकिस ने दुनिया को अलविद कह दिया। गुरुवार (22 जुलाई) को स्ट्रोक आने के बाद उन्हें मुंबई के जुहू में आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। अबू मलिक और अरमान मलिक ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अनु मलिक की मां का निधन
हाल ही में एक्टर दिलीप कुमार के बाद एक्टर चंकी पांडे की मां के निधन की खबर सामने आई थीं। वहीं अब सिंगर अनु मलिक की मां भी इस दुनिया दूर चलीं गई हैं। बिलकिस दिवंगत संगीतकार सरदार मलिक की पत्नी और अनु मलिक, अबू मलिक और डब्बू मलिक की मां थी। म्यूजिक कंपोजर अबू मलिक, जिन्हें आखिरी बार बिग बॉस-13 में देखा गया था, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर की।

दादी के साथ अरमान ने शेयर की फोटो
वहीं अनु मलिक के भतीजे और डब्बू मलिक के बेटे अरमान मलिक ने भी अपनी दादी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी दादी को अपना बेस्ट अच्छा दोस्त बताया। फोटो में अरमान अपनी दादी के साथ गले गलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके फैंस ने भी उनके इस पोस्ट कमेंट कर शोक व्यक्त किया।

आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया
अरमान ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त को खो दिया.. मेरी दादीजान। दादी मेरे जीवन की रोशनी थी। मैं कभी भी इस नुकसान को भर नहीं सकता। एक खालापीन जिसे मैं जानता हूं कि कोई नहीं भर सकता। आप सबसे प्यारे, सबसे कीमती इंसान थे। मैं बहुत आभारी हूं कि आपके साथ इतना समय बिताया... अल्लाह मेरी परी अब आप के पास है।












Click it and Unblock the Notifications