Kareena Kapoor को अचानक याद आए प्रेग्नेंसी के वो खूबसूरत पल, सेल्फी पोस्ट कर लिखी ये बात

मुंबई: करीना कपूर उन एक्ट्रेस में से एक है, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी हर चीज को वो अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। दूसरी बार मां बनने के बाद फिलहाल करीना कुछ दिनों से ब्रेक पर चल रही हैं, लेकिन उनका ये ब्रेक सोशल मीडिया पर नहीं है, तभी तो उनके फैंस को पता चला है कि करीना कपूर स्विट्जरलैंड में मनाई हुई अपनी पति सैफ अली खान से साथ छुट्टियों को वो बहुत याद कर रही हैं। करीना और सैफ ने हाल ही में फरवरी में अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। वो प्रेगनेंसी के वक्त अपने पति के साथ घूमने गई थीं।

करीना कपूर ने शेयर की सेल्फी

करीना कपूर ने शेयर की सेल्फी

दूसरी बार मां बनी एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने स्विट्जरलैंड हॉलिडे को बहुत मिस कर रहीं हैं। ऐसे इसलिए की उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक शानदार सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि Apres (एप्रेस) स्की डेज, क्या वे वापस आएंगे? 'Apres' एक फ्रांसीसी शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ 'बाद में' होता है। करीना ने अपनी पुरानी सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि क्या बाद में वो दिन वापस आएंगे? तस्वीर में बेबो एक टर्टलनेक ब्लैक आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं करीना बैकड्रॉप में बर्फीली पहाड़ियों और अपने क्लासिक पाउट के साथ पोज देती हुई नजर आई। करीना की इस फोटो पर उनकी बहन करिश्मा ने दी अपना रिएक्शन दिया है।

हाल ही में लंदन ट्रिप को फोटो की शेयर

वहीं करीब एक हफ्ते पहले बेबो ने लंदन के फैमिली टूर की एक तस्वीर शेयर की थी, फोटो शेयर करते हुए करीना ने लंदन को अपनी फेवरेट सिटी बताई। वहीं कैप्शन में लिखा था कि हमेशा एक साथ बेहतर। लंदन, मैं वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती। फोटो में करीना के अलावा सैफ अली खान, बेटा तैमूर, बहन करिश्मा कपूर भी अपने दो बच्चों समैरा और कियान और उनकी मां बबीता के साथ थीं।

बेटे का नहीं दिखा चेहरा और ना पता नाम

बेटे का नहीं दिखा चेहरा और ना पता नाम

आपको बता दें कि फरवरी में करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। हालांकि अभी छोटे नवाब का ना तो नाम मीडिया में सामने आया है और ना फिर उनकी कोई साफ चेहरे वाली तस्वीर। हालांकि, उन्होंने इस साल वूमन डे पर न्यूबोर्न बेबी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। बाद में सैफ की बहन सबा ने अपने हाथों में बच्चे की एक और तस्वीर शेयर की थी। लेकिन फोटो में बच्चे का चेहरा नहीं दिखाई दिया। करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे ज्यादा काम किया, वो कई टॉक शो की रिकॉर्डिंग और विज्ञापनों में दिखाई दी थीं।

आमिर खान के साथ आएंगी नजर

आमिर खान के साथ आएंगी नजर

वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान स्टारर लाला सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। यह फिल्म हॉलीवुड क्लासिक फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है। लास्ट बार बेबो फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखाई दी थी, जो काफी हिट साबित हुई थी। करीना के फैंस को भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+