ब्लैक ड्रेस में करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, Photo शेयर कर बोलीं- 'इंतजार कर रही हूं'

नई दिल्ली। kareena kapoor khan news: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान इन दिनों अपने बेबी बंप को लेकर सुर्खियों में हैं। जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वालीं एक्ट्रेस करीना (kareena kapoor khan) अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया (social media) पर बिता रही हैं। इस बीच उनकी एक वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। करीना ने अपनी बेहद ग्लैमरस फोटो (kareena kapoor Glamorous Pic) इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में करीना बेहद हॉट लग रही हैं।

करीना की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

करीना की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

गौरतलब है कि एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर जल्द ही दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। करीना कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड फोटो शेयर कर इंटरनेट पर आग लगा दी है। फोटो के साथ करीना ने शानदार कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वह अपनी डिलीवरी को लेकर संकेत दे रही हैं। करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मैं इंतजार कर रही हूं।'

Recommended Video

    ब्लैक ड्रेस में करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, Photo शेयर कर बोलीं- 'इंतजार कर रही हूं'
    ब्लैक ड्रेस में दिया शानदार पोज

    ब्लैक ड्रेस में दिया शानदार पोज

    करीना कपूर खान की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो में करीना कपूर ब्लैक स्लिट ड्रेस को कैरी करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने फोटो के लिए शानदार पोज दिया है। सोफे पर बैठकर दूसरी तरफ देखते हुए करीना कपूर पोज करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की फोटो पर अब तक 73 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं वहीं, फैंस लगातार कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    प्रेगनेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं करीना

    प्रेगनेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं करीना

    बता दें कि करीना कपूर टाइम टू टाइम अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी बेबी बंप के साथ फोटो पोस्ट की थी जो काफी सुर्खियों में रही। सैफ-करीना के दूसरे बच्चे को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है, फैंस ने कपल से होने वाली बच्चे के नाम को लेकर भी सवाल किया है। फैंस करीना के दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं करीना अपनी दुसरी प्रेगनेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

    इस फिल्म में नजर आएंगी करीना

    इस फिल्म में नजर आएंगी करीना

    करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान के साथ उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। जबकि यह आमिर खान व वायाकॉम 18 के बैनर तले बन रही है। फिल्म में आमिर का अलग अवतार दिखेगा। इसके अलावा बॉब विश्वास फिल्म भी इस साल रिलीज होगी जिसे शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है,फिल्म में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह दिखेंगी।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर दीया मिर्जा ने की खुलकर बात, बताया क्यों नहीं रोल के लिए करतीं दोस्तों का इस्तेमाल?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+