Kangana Ranaut:उर्मिला मातोंडकर ने खरीदा 3 करोड़ का ऑफिस, कंगना बोलीं-कितनी बेवकूफ हूं मैं?

नई दिल्ली। Kangana Ranaut Target Urmila Matondkar. बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से सूर्खियों में बनीं रहती हैं। अब कंगना रनौत( Kangana Ranaut) ने उर्मिला मातोंडकर( Urmila Matonkar) पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट से शिवसेना ज्वाइंन करने वाली उर्मिला मातोंडकर पर निशाना साधा है। दरअसल उर्मिला ने शिवसेना ज्वाइंन करने के चंद दिन बाद ही मुंबई के सब-अर्बन एरिया में एक शानदार ऑफिस खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। कंगना रनौत ने इसी को लेकर उर्मिला पर निशाना साधा।

Recommended Video

    Urmila Matondkar पर फिर बिफरीं Bollywood Actress Kangana Ranaut, कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
     Bollywood News: Kangana Ranaut Targets Urmila Matonkar for Buying office in Mumbai over Rs 3 Crore after Joining Shivsena

    कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि डियर उर्मिला मातोंडकर जी, मैंने जो अपनी मेहनत से घर बनाया वो तो कांग्रेस तोड़ रही है। कंगना ने आगे लिखा कि-बीजेपी को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केस ही लगे हैं। काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो मैं भी कांग्रेस को खुश करती, कितनी बेवकूफ हूं मैं, नहीं?

    दरअसल शिवसेना ज्वाइंन करने के बाद उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई में शानदार ऑफिस खरीदा, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं उर्मिला पर कंगना द्वारा किया गया ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। लोग उनके इस बयान पर खूब कमेंट कर रहे हैं। दरअसल इससे पहले उर्मिला ने भी कंगना का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया। हाल ही में जब कंगना रनौत ने मायानगरी मुंबई की तारीफ की थी, तो उर्मिला ने कंगना का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया कि -सिर के बल गिरी हो क्या?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+