बिकिनी पहन 'मिस्ट्री मैन' का हाथ पकड़े नजर आईं जाह्नवी कपूर, दोनों ने एक साथ समंदर में लगाए गोते

मुंबई, 16 : बॉलीवुड में कम समय में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। जाह्नवी एक्टिंग के अलावा अपनी बोल्ड फोटोज के लिए भी काफी पॉपुलर हो गई है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर कई हॉट फोटोज शेयर की है। वहीं अब एक बार फिर उन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने समुद्र किनारे अपनी बिकिनी में कई तस्वीरें शेयर की है, लेकिन इन तस्वीरों में उनके साथ एक 'मिस्ट्री मैन' दिखाई दे रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव उनके फैंस अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं।

 जान्हवी कपूर के साथ मिस्ट्री मैन!

जान्हवी कपूर के साथ मिस्ट्री मैन!

लॉकडाउन के बाद अचानक बॉलीवुड की क्यूट यंग एक्ट्रेस में शुमार जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। जान्हवी कपूर इन दिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय निकाल रही है और समुद्र के किनारे चिल मार रही हैं। उसने बीच पर अपने बिताए दिन की कई तस्वीरें शेयर की, जिसको देखकर आप भी तारीफ करें बिना नहीं रहेंगे, लेकिन जाह्नवी की शेयर की गई एक फोटो में उनके साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है, जिसका जाह्नवी ने हाथ पकड़ा हुआ है और समंदर किनारे भागती हुईं दिखाई दे रहीं हैं।

बीच पर चिल मार रही जान्हवी कपूर

बीच पर चिल मार रही जान्हवी कपूर

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों में सफेद बिकनी टॉप और एनिमल प्रिंटेड बॉटम पहने जान्हवी ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया। मालदीव में अपनी छुट्टी बिताने के बाद ऐसा लगता है कि जान्हवी को समुद्र से प्यार हो गयास जिसके बाद फिर एक बार वो एक और समुद्र किनार छुट्टी मनान पहुंच गईं। वहीं उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि शायद हर धुंधले सूर्यास्त की आधी सुंदरता यह है कि वह क्षणभंगुर है।

जानिए कौन है जाह्नवी के साथ दिखने वाला शख्स

जानिए कौन है जाह्नवी के साथ दिखने वाला शख्स

खबरों की मानें को समुद्र किनारे जाह्नवी के साथ दिखने वाला शख्स ओरहान अवत्रामणि हैं। ओरहान जाह्नवी कपूर के करीबी दोस्त की लिस्ट में शुमार है। इसके अलावा वो सारा अली खान, इब्राहिम खान, अनन्‍या पांडे, शनाया कपूर और अलाया फर्नीचरवाला का भी खास दोस्‍त हैं। इन सभी स्टार किड्स के साथ भी उनकी कई फोटोज सामने आ चुकी हैं। बता दें कि ओरहान मुंबई में रहते हैं और एनिमेशन में अपना करियर बना रहे हैं।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इससे पहले भी जाह्नवी कपूर अपनी बिकिनी की फोटो शेयर कर चुकी हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी को लास्ट टाइम हार्दिक मेहता की हॉरर-कॉमेडी 'रूही' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा लीड रोल में थे। अब एक्ट्रेस अगली बार 'दोस्ताना 2', 'गुड लक जेरी' और 'तख्त' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+