जान्हवी कपूर का स्विमसूट में हॉट लुक देख फैंस हुए दीवानें, देखें वायरल तस्वीरें
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। फिल्मों की शूटिंग से फुरसत लेकर जान्हवी इन दिनों मालदीव पर छुट्टियां बिता रही हैं। मालदीव में उन्होंने स्विमसूट में फोटो शूट करवाया है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है। जान्हवी ने अपनी ये हॉट फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है । जान्हवी की ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, एक्ट्रेस के इस बोल्ड अवतार को देख फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर के बोल्ड अवतार देख फैंस हुए दीवानें
जान्हवी कपूर ने गुरुवार को अपनी ये हॉट लुक वाली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जान्हवी इन फोटोज में ब्लू स्विमसूट में नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर के बोल्ड लुक को देखकर फैंस दीवानें हो रहे हैं। जान्हवी को उनके फैंस खूब प्यारे-प्यारे कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे है। जान्हवी ने जैसे ही इन फोटोज को शेयर किया उसके कुछ घंटों में ही लगभग 10 लाख लोगों ने लाइक किया और शेयर भी किया।

जान्हवी कपूर मालदीव में कर रही मजे
ये पहला मौका नहीं है जब जान्हवी कपूर ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले मालदीव में आइलैंड फोटो शेयर की थी। कुछ समय पहले ही जान्हवी कपूर लॉस एंजेलिस से लंबी ट्रिप करके लौटी है। जिसके बाद जान्हवी कपूर मालदीव में चिल करने पहुंच गई हैं।

जान्हवी कपूर इन फिल्मों में आएंगी नजर
जान्हवी के फिल्मी करियर की बात करें तो जान्हवी ने करण जौहर की फिल्म धड़क से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट की रिमिक थी। इस मूवी में जान्हवी और ईशान खट्टर की जोड़ी को काफी पसंद किया था। हाल ही में रिलीज हुए रूही फिल्म में जान्हवी कपूर राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आईं थीं। अब जान्हवी कपूर 'गुड लक जेरी', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' फिल्म में भी दर्शकों को नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications