आज वैभव रेखी से शादी करने जा रहीं दीया मिर्जा, रोमांटिक कैप्शन के साथ शेयर की पहली तस्वीर
Dia Mirza Wedding: बॉलीवुड में साल 2020 में कई शादियां होने वाली थीं, लेकिन फरवरी में कोरोना महामारी फैली और मार्च में देशभर में लॉकडाउन हो गया। इसके बाद दिसंबर तक हालात सही नहीं हुए। अब नए साल में वैक्सीन तो आ ही गई है, साथ ही सरकार ने ज्यादातर पाबंदियां भी हटा ली हैं। ऐसे में बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। सोमवार को एक्ट्रेस दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

पहली तस्वीर की शेयर
दीया और वैभव ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने का फैसला किया है, जिसमें उनके कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर शादी समारोह से जुड़ी तस्वीरें लीक होना शुरू हो गई हैं। दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई है। इसके साथ ही दीया ने कैप्शन लिखा- "प्यार"।

ये है दीया की दूसरी शादी
आपको बता दें कि दीया ने साहिल सांगा से 2014 में शादी की थी। वैसे तो दीया और साहिल का प्यार काफी पुराना था, लेकिन ये रिश्ता पांच साल भी नहीं चला। 2019 में दीया ने अपने पति से अलग होने की घोषणा कर दी। इसके बाद कोर्ट जाकर दोनों ने बकायदा तलाक लिया था। दीया के मुताबिक वो किसी तरह की अफवाह अपने रिश्ते को लेकर नहीं चाहती थीं, जिस वजह से उन्होंने खुद ही तलाक की बात फैन्स को बताई। उन्होंने उस दौरान साफ किया था कि वो साहिल से अलग तो हो गई हैं, लेकिन दोनों आगे भी एक-दूसरे की इज्जत करते रहेंगे।

वैभव की भी ये दूसरी शादी
तलाक के एक साल बाद 2020 में खबर आई कि दीया और वैभव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की। वैसे वैभव रेखी पेशे से एक इन्वेस्टर हैं। वैभव की भी ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना से शादी की थी। बाद में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। सुनैना और वैभव की एक बेटी भी है। मौजूदा वक्त में वैभव बांद्रा के पाली हिल इलाके में रहते हैं। आज वो दीया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications