कोविड केयर यूनिट के लिए भारतीय सेना के सीओ ने चिट्ठी लिखकर सोनू सूद से मांगी मदद, भड़के अफसर

मुंबई, मई 22: देश में जब से कोरोना संकट आया है, जब से एक्टर सोनू सूद 'मसीहा' बनकर लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया के जरिए लोगों की सहायता करते हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच इस बार सोनू सूद लोगों के इलाज में आ रही दिक्कतों को हल करने में लगे है, चाहे वो कोविड बेड हो या फिर दवा, इंजेक्शन या फिर ऑक्सीजन। ऐसे में अब जैसलमेर में तैनात एक इन्फेंट्री बटालियन (पैदल सेना) के कमांडिंग ऑफिसर ने सोनू सूद को चिट्ठी लिखी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Recommended Video

    Sonu Sood से Army CO ने मांगी मदद, भड़क गए सेना के वरिष्ठ अधिकारी । वनइंडिया हिंदी
    सोशल मीडिया पर वायरल हुई चिट्ठी

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई चिट्ठी

    कमांडिंग ऑफिसर की ओर से लिखे पत्र में बॉलीवुड स्टार सोनू सूद से कोविड-19 फैसल्टी के लिए उपकरण खरीदने में मदद का आग्रह किया गया है। अब यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है।

    13 मई को लिखा पत्र

    13 मई को लिखा पत्र

    जानकारी के अनुसार बटालियन के सीओ की तरफ से 13 मई को लिखे एक पत्र में फिल्म स्टार सोनू सूद को बताया कि सेना जैसलमेर सैन्य स्टेशन में 200 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केंद्र बना रही है। उन्होंने 4 आईसीयू बेड, 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 10 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 एक्स-रे मशीन और 2 15 केवीए जनरेटर सेट सहित अस्पताल के लिए आवश्यक कुछ उपकरणों की बात सोनू सूद से कही।

    वरिष्ठ अधिकारी ने जाहिर की नाराजगी

    वरिष्ठ अधिकारी ने जाहिर की नाराजगी

    साथ ही 'कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व' के हिस्से के रूप में उपकरण प्रदान करने का अनुरोध करते हुए पत्र में कहा गया है कि उनके उदार कार्य को याद किया जाएगा। वहीं सेना मुख्यालय नई दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पत्र सोनू सूद को लिखा गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह अत्यधिक उत्साह में लिखा गया है। सेना ने नागरिक राज्य प्रशासन की मदद के लिए अपने संसाधनों से देश भर में कई कोविड अस्पताल स्थापित किए हैं। राजस्थान के ही श्रीगंगानगर में आज 50 बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित और संचालित किया गया है।

    ब्लैक फंगस इलाज के लिए भिजवाया था इंजेक्शन

    ब्लैक फंगस इलाज के लिए भिजवाया था इंजेक्शन

    आपको बता दें कि हाल ही में सोनू सूद ने मुंबई से राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद की थी। सोनू ने कोरोना के बाद ब्लैक फंगस से जूझ रही महिला को जरूरी इंजेक्शन मुंबई से फ्लाइट से जयपुर और फिर जयपुर से कार के जरिए श्रीगंगानगर भिजवाकर बड़ी राहत दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+